For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178153879
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: मकर संक्रांति के पर्व पर दिनभर चला दान पूण्य का दौर, खूब हुई पतंगबाजी

Post Views 71

January 15, 2022

अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने चंदवरदाई नगर खेल स्टेडियम में पौष बड़ा और मकर संक्रांति का पर्व मनाया

मकर संक्रांति के पर्व पर दिनभर चला दान पूण्य का दौर, खूब हुई पतंगबाजी

अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने चंदवरदाई नगर खेल स्टेडियम में पौष बड़ा और मकर संक्रांति का पर्व मनाया

मकर संक्रांति पर्व पर शुक्रवार को पूरे दिन दान पूण्य, गायों को चारा और पौष बड़े के आयोजन होते रहे। अजमेर दक्षिण विधायिका अनिता भदेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चंद्रवरदाई नगर स्थित खेल स्टेडियम में पौष बड़े ओर पतंगबाजी के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया।इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज, बीपीसीएल के डायरेक्टर भगवती प्रसाद सारस्वत, भाजपा के आनंद सिंह राजावत, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, संदीप भार्गव, गिरधर शर्मा, नितेश आत्रे,मोहन लालवानी,जितेन्द्र रंगवानी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे। इस मौके पर चंपालाल महाराज के सानिध्य में अनीता भदेल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए तो वही बच्चों को पॉपकॉर्न और बड़ों को पौष बड़े का प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा,मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के बीच अलग-अलग तरह की खेल प्रतिस्पर्धा भी हुई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भदेल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौरक्षा विभाग द्वारा मकर संक्रांति पर निधि संग्रह का कार्यक्रम भी आयोजित किया।नरेंद्र मोदी के चित्र वाली पतंगें आसमान में उड़ाई गई।

NfRmHZiDQOU


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved