For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170134253
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: 97 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ बंगाली आभूषण कारीगर आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Post Views 11

December 5, 2021

मिट्ठन लाल चौक निवासी ज्वेलर्स जितेंद्र सोनी ने सदर कोतवाली थाने में दर्ज कराया था मुकदमा

8 नवम्बर को सदर कोतवाली थाना अंतर्गत 97 ग्राम सोना चोरी होने का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। परिवादी जितेंद्र सोनी द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि मिट्ठनलाल का चौक खजाना गली घी मंडी नया बाजार में सोना आभूषण गढ़ाई की दुकान पर काम करने वाला कारीगर मोमिदुल अली उम्र 21 साल थाना दासपुर जिला पश्चिम मिदनापुर तीन-चार दिन से दुकान पर कारीगरी का काम कर रहा था। 1 नवंबर को दुकान से 97 ग्राम सोना लेकर बाथरूम करने गया लेकिन वापस नहीं लौटा, उसने फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। परिवादी जीतेंद्र ने मोमिदुल के भाई भीलवाड़ा में काम करने वाले मेदुल इस्लाम के मोबाइल पर घटना की जानकारी दी तो उसने पुलिस कार्रवाई नहीं करने और सोना वापस लौटाने का दिलासा दिलाया, लेकिन 5 नवंबर को मेदुल भी भीलवाड़ा से फरार हो गया इससे प्रतीत हुआ कि चोरी की इस घटना में दोनों भाई शामिल है। जिस पर सदर कोतवाली थाने में मुकदमा नंबर 151 बटा 21 आईपीसी की धारा 381 में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। सदर कोतवाली थाने के एएसआई पूरणमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार और कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार एएसआई पूरणमल के साथ पश्चिम बंगाल मिदनापुर गए और सीडीआर के सहयोग से आरोपी को दो-तीन दिन तलाश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से 27 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है। बाकी सोने की बरामदगी शेष है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved