For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168620851
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान को ऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन ऑफिसर एसोसिएशन यूनिट आम सभा की बैठक

Post Views 11

December 5, 2021

सहकारी बैंकों की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए योग्य जवाबदेह व कुशल प्रबंधन, 2019 से देय सहकार बैंक कार्मिकों के वेतनमान संशोधन की मांग

ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एंपलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव, ऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक एंपलाइज यूनियन एवं ऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव तथा सहकारी साख समितियां एंप्लाइज यूनियन राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष और सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने पत्रकारों को बताया कि जनवरी 2019 से राज्य के सभी सहकारी बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतनमान एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए यूनियन के साथ द्विपक्षीय वार्ता आयोजित कर 16 वां वेतन समझौता संपन्न किया जाना लंबित है। आमेरा ने सरकार से मांग की है कि राज्य के सहकारी बैंक को विशेषकर जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की आर्थिक सुदृढ़ता सक्षमता और प्रशासकीय कुशलता के लिए सहकारी बैंकों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में प्रबंध निदेशक पद पर भारतीय रिजर्व बैंक में नाबार्ड के फिट एंड प्रॉपर मानदंड के तहत योग्य व स्वच्छ छवि के बेदाग अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। आमेरा ने बताया कि राज्य के सरकारी बैंकों में कर्मचारियों व अधिकारियों के लंबे समय से सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं जिन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। उन्होंने बताया कि इन सब नीतिगत निर्णयों से राज्य के बेरोजगारों को सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही बैंकों के कुशल कार्य संचालन व ग्राहक सेवा से किसानों व आमजन को बैंकिंग साख सुविधा मिलेगी। रविवार को आल राजस्थान को ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एम्प्लाइज यूनियन की आम सभा रोडवेज बस स्टैंड के पीछे मिशन स्कूल के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक एंपलाइज यूनियन अजमेर के जिला अध्यक्ष मुकेश मारलेचा,जिला सचिव मुकेश शर्मा, अपेक्स बैंक जयपुर से सर्विस चौधरी, जयपुर जिला सहकारी बैंक के यूनियन अध्यक्ष हेमंत वर्मा सहित यूनियन सदस्य मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved