For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170381535
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: नगर निगम के सामने स्कूटी से महिला का पर्स चोरी

Post Views 101

December 5, 2021

पर्स चुराने वाले खानाबदोश बच्चों ने लौटाया पर्स, पर्स से सोने की लोंग मिली गायब

रविवार को नगर निगम के के सामने स्कूटी खड़ी करके बच्चे का स्वेटर खरीदने गई पीड़िता आरती की स्कूटी से पर्स चोरी हो गया। आरती ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूटी के पास खड़ा करके छोटे बेटे के लिए स्वेटर खरीदने गई थी। तभी उसकी स्कूटी से पर्स चोरी हो गया। उसकी बेटी ने बताया है कि सामने तीन चार खानाबदोश बच्चे खड़े हैं उन्होंने ही पर्स चुराया है। जब आरती ने उन बच्चों पर पुलिस कार्रवाई का दबाव बनाया तो एक बच्चा जाकर दूसरे बच्चे से पर्स लेकर आया ओर उसको देकर गया। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। आरती ने बताया कि उसके पर्स में सब कुछ सामान पूरा है लेकिन एक सोने की लोंग साढे चार हजार कीमत की गायब है। इसके बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खानाबदोश बच्चों को निरुद्ध कर अपने साथ ले गई। खबर लिखे जाने तक बच्चों से पूछताछ जारी थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved