Post Views 11
December 5, 2021
शनिवार को शनिशचरी अमावस्या पर शनि भक्तों ने शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि शांति की प्रार्थना की। शनि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। भक्त शनि मंदिरों में लोहे की वस्तु, काले वस्त्र,तिल तेल अर्पित कर रहे थे। वही तेल से बनी खाद्य सामग्री दान दे रहे थे। इसी कड़ी में 9 नंबर पेट्रोल पंप स्थित न्याय के देवता शनि देव मंदिर पर शनि अमावस्या बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर को भव्य रोशनीयों ओर फूलों से श्रृंगार किया गया। शनिदेव की प्रतिमा का श्रंगार कर तेल से अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों ने शनि भगवान की पूजा अर्चना की। पुजारी द्वारा शनि भगवान को खीर प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। यह सिलसिला रात तक चलता रहा। भाजपा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि वैसे तो अमूमन हर शनिवार को ही न्याय के देवता शनि देव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन आज शनि अमावस्या होने की वजह से विशेष तौर से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सुबह से रात तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है। वही शनि भगवान को खीर का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर के सेवादार राजेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई शनि भक्त मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved