For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170042844
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: अजयमेरु भवन निर्माण यूनियन की ओर से लगाया गया ई श्रमिक कार्ड पंजीयन शिविर

Post Views 41

December 5, 2021

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय में लगाए गए शिविर में अनेक मजदूरों ने कराया पंजीयन

सरकार की मंशा के अनुरुप इन दिनों ई श्रम कार्ड बनाने का काम तीव्र गति से किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने लक्ष्य भी निर्धारित किए है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनाएं जाएं। संयुक्त श्रम आयुक्त विश्वेश्वर चौधरी ने बताया कि 8 लाख 26 हजार ई श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 1लाख 20 हजार के पंजीयन किए जा चुके हैं हमारा लक्ष्य की 31 दिसंबर तक अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के ई श्रमिक कार्ड बना दी जाए। आज अजयमेरू श्रमिक यूनियन द्वारा लगाए गए कैम्प में विभिन्न श्रेणी के मजदूर ओर कामगार वर्ग ने ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिये पंजीयन कराया है। ई श्रम कार्ड बनने के बाद कार्ड धारक को दो लाख का बीमा और उसके बाद सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा । शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के कार्यालय में किया गया। जिसमें एकल नारी शक्ति संगठन, कमला नेहरु एजुकेशन ओर सोशल वेलफेयर संस्थान , मूलचंद भाटी मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, रेनबो वेलफेयर सोसाइटी, का सहयोग रहा। इस मौके पर इन संस्था के पदाधिकारियों में लता खोरवाल, गुरजीत सिंह छाबड़ा, दुर्गा देवी, गिरधारी लाल , विनय चेनानी आदि मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved