For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169783594
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: उत्पाती बंदरों के आतंक से अब मिलेगा छुटकारा, नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने के लिए फर्म से किया अनुबंध

Post Views 11

December 5, 2021

1 साल में 1200 बंदर पकड़ने का 21लाख में दिया ठेका

अजमेर शहर में पिछले कुछ दिनों से लाल मुंह के बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि क्षेत्रवासी खासे परेशान हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों की समस्या जब शासन प्रशासन और नगर निगम तक पहुंची तो नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार फर्म को ठेका दिया। नगर निगम के नाकेदार बृजमोहन सेन ने बताया कि प्रति बंदर उन्नीस सौ रुपए के हिसाब से निविदा राशि तय की गई और 1 साल में 12 सौ बंदर पकड़ने का ठेका निगम द्वारा ठेकेदार फर्म को 21 लाख रुपए में दिया गया। 6 अगस्त से ठेका प्रभावी है तब से काफी बंदर पकड़े जा चुके हैं। वार्ड नंबर 76 में ही 175 बंदर पकड़कर शहर से दूर छोड़े जा चुके हैं। फ़िलहाल बंदरों को कांजी हाउस में बनाए गए पिंजरे में रखा गया है जहां खाने पीने की सुविधा के साथ उन्हें इकठ्ठा किया जा रहा है और लगभग 45 बंदरों को एक साथ शहर से 50 किलोमीटर दूर बांदनवाड़ा के जंगलों में छोड़े जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। वार्ड 76 के पार्षद अतीश माथुर ने बताया कि पंचशील नगर, रातिडांग, वैशाली नगर, शास्त्री नगर सहित शहर के अनेक इलाकों में लाल मुंह के बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। ऐसे में क्षेत्र के लोग बंदरों के आतंक से खासे परेशान थे, जिन्हें पकड़ने के लिए नगर निगम ने ठेकेदार फर्म को जिम्मेदारी सौंपी है और ठेकेदार पर लगातार बंदरों को पकड़कर शहर से दूर छोड़ रही है। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत थी कि बंदरों को ठेकेदार पकड़ कर वापस यहीं छोड़ देता है, जिससे बंदर पुनः आकर उत्पात मचाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पकड़े गए बंदरों पर बेटाडिन सॉल्यूशन का छिड़काव किया गया है। ताकि कुछ दिनों तक उन पर उसके निशान बने रहे और क्षेत्र में दोबारा आने पर उनकी पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि जिस तरह से बंदरों की तादाद लगातार बढ़ रही है उस पर राज्य सरकार को भी संज्ञान लेकर कोई प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि बंदरों की लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर लगाम लगाई जा सके। यह बड़ा अहम और ज्वलंत विषय है जिस पर सरकार को संज्ञान लेना होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved