For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174605173
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने एमडीएस कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Post Views 11

December 4, 2021

ज्ञापन के जरिए खेल कैलेंडर जारी करने और खेलों की स्थिति को साफ करने की रखी मांग

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महानगर सह मंत्री उदय सिंह शेखावत के नेतृत्व में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की इकाई अध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़ व छात्र-छात्राओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देकर खेल कैलेंडर जारी करने और खेलों की स्थिति को साफ करने की मांग की। इकाई अध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़ ने बताया कि विगत कई महीनों से खेल टूर्नामेंट कैलेंडर की स्थिति साफ नहीं की गई है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों ने इंटर कॉलेज टूर्नामेंट पूरे करवा दिए गए एवं वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए एंट्री भी भेज दी है, एमडीएस यूनिवर्सिटी के सभी खिलाड़ी खेल स्पर्धा में भाग लेने और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने से वंचित रह जाएंगे इसलिए जल्द से जल्द खेलों की स्थिति को साफ किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved