For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166797978
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   | 

अजमेर न्यूज़: छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 91

December 4, 2021

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के छात्र मिले कलेक्टर से, लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव कराने की करी मांग

शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने जिला कलेक्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर यथाशीघ्र छात्र संघ चुनाव करवाने व उच्च शिक्षा में छात्राओं की शिक्षा को निशुल्क कराने की मांग की। छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे लक्ष्य शेखावत ने बताया कि वर्तमान व पूर्व में विगत 2 वर्षों के कोरोना काल में सरकार द्वारा प्रदेश के सभी तरह के चुनाव जिनमें जिला परिषद, पंचायती राज, नगर निकाय और अन्य उपचुनाव कराए गए जिसमें मतदान प्रतिशत लगभग 65% से अधिक हुआ। वहीं प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रदेश की 7% जनभागीदारी शिक्षा प्राप्त कर रही है जो कि शिक्षित वर्ग में शामिल है। इसलिए प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में वर्तमान सत्र में छात्रसंघ चुनाव करवाने की घोषणा जल्द से जल्द की जाए। इसके अलावा बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए एवं उच्च शिक्षा में छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा का घोषणा पत्र में कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है लिहाजा छात्राओं को शिक्षा का फायदा नहीं मिल पा रहा इसलिए उक्त दोनों मांगों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved