For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169503885
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: दिशा आरसीडी समाज सेवी संस्था द्वारा राइड फॉर एजुकेशन अभियान के तहत साइकिल वितरण

Post Views 91

November 28, 2021

मेयर बृजलता व भाजपा शहर अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने 25 जरूरतमंद व अत्यंत निर्धन बच्चों को वितरित की साईकिल

राइड फॉर एजुकेशन अभियान के तहत रविवार को दिशा आरसीडी समाज सेवी संस्था द्वारा 25 अत्यंत निर्धन व जरूरतमंद बच्चों को स्कूल अध्ययन हेतु जाने के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मेयर बृजलता हाडा और भाजपा शहर अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों को साइकिल वितरित की। इस मौके पर अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। संस्था निदेशक फादर विशाल द्वारा सभी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, साथ ही संस्था के प्रयासों व कार्यो से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड 36 के पार्षद पृथ्वी सिंह व चिश्ती फाउंडेशन के संस्थापक सलमान चिश्ती भी मौजूद रहे। संस्था निदेशक फादर विशाल ने बताया कि संस्था शिक्षा परियोजना के अंतर्गत राजस्थान में 301 अनाथ, एचआईवी से ग्रस्त अत्यंत निर्धन बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए सहयोग उपलब्ध करवा रही है। बच्चों को साइकिल दिए जाने के उद्देश्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे सुगमता से विद्यालय जाकर अपना अध्ययन और पढ़ाई पूरी कर सकें इसलिए आज 25 निर्धन बच्चों को साइकिल वितरित की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved