For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168686170
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: कंचन नगर, दौराई के क्षेत्रवासी जलभराव की समस्या से है त्रस्त

Post Views 61

November 28, 2021

अजमेर डेयरी के नजदीक दोनों मार्गों पर बारिश नहीं होने के बावजूद भरा रहता है कई फीट पानी

वार्ड 32 ओर 33 के अंतर्गत आने वाले खानपुरा, कंचन नगर और दौराई के क्षेत्रवासियों ने बारिश नहीं होने के बावजूद पिछले 4 महीने से मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहने की समस्या से त्रस्त होकर रविवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मीडिया के समक्ष अपनी व्यथा व्यक्त की। वार्ड 32 के पार्षद आरिफ खान ने बताया कि बारिश में दौराई फाटक से मुख्य मार्ग पर कई फीट पानी भर जाता है जिससे यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। कई बार निगम आयुक्त कलेक्टर और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना देकर इस समस्या से निजात दिलाने की अपील की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। खान ने बताया कि यहां के लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है यह पानी कभी भी खत्म नहीं होता बारिश बंद हुए 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन 4 महीने से यह पानी जस का तस बना हुआ है जिसमें गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का काम भी धीमी गति से चल रहा है। साथ ही सड़कों के टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहा। ऐसे में कंचन नगर, दौराई और खानपुरा के लोग खासे परेशान हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो वे सड़क पर ही आमरण अनशन शुरू करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला और पुलिस प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved