For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177835825
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त | 

अजमेर न्यूज़: भैरव अष्टमी पर मनाया नाकोड़ा भैरव का जन्मोत्सव

Post Views 11

November 28, 2021

श्री नाकोड़ा भैरव पार्श्व मित्र मंडल द्वारा भक्ति संध्या आयोजित

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भैरव अष्टमी के पावन मोके पर श्री नाकोड़ा भैरवदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति व समर्पणा से मनाया गया।श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव मित्र मंडल के तत्वावधान में मेवाड़ी गेट बाहर गणाधीश वाटिका में एक शाम भैरव के नाम मे भैरव भक्तों ने अपने भजनों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। नवकार महामन्त्र की सामूहिक स्वर लहररियो से इस भक्ति का आगाज हुआ।फिर भैरव भक्तो ने अपने भजनों से भैरव दादा को खूब रिझाया। भजनों की एक के बाद एक प्रस्तुतियों से भक्तगण झूमते हुए नजर आये। भजन गायको ने ओ भेरू जी थोरो भक्त बनु मैं... भेरू अर्ज करते है होके मगन... ये प्रार्थना दिल की बेकार नही होगी... ये खिड़की खोलू तो... आदि भजनों से क्षेत्र को भैरवमय बना दिया। इस मौके पर श्रद्धालु भक्तो ने भैरव चालीसा का पाठ भी पूर्ण श्रद्धा से किया। इस अवसर पर चंदू कोठारी, दिनेश तातेड़, अशोक कोठारी, नानू कर्नावट, प्रकाश जैन,धनदीप नाहटा,प्रतीक नाहटा,महेंद्र नाहटा,धीरज खीचा,सिदार्थ श्री श्रीमाल, अंकुर बाफना,दीपांशु बड़ोला सहित अनेक भैरव भक्त मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved