For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164971507
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

अजमेर न्यूज़: सुहाग की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए विवाहिताओं ने रखा करवाचौथ का व्रत

Post Views 71

October 24, 2021

शहर भर में विभिन्न समाजों में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ का पर्व

सुहाग की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए विवाहिताओं ने रखा करवाचौथ का व्रत शहर भर में विभिन्न समाजों में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ का पर्व साल में एक बार अपने सुहाग की दीर्घायु व परिवार में खुशहाली के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत रविवार को सुहागिन महिलाओं ने रखकर चौथ माता की पूजा की। अजमेर में ऋषि घाटी घाटी वाले बालाजी मंदिर के पास लगभग डेढ़ सौ साल पुराने चौथ माता के मंदिर में शहर भर के अलग-अलग इलाकों की महिलाओं ने पहुंचकर चौथ माता की पूजा अर्चना करते हुए अपने परिवार और पति की दीर्घायु की कामना की। विवाहिताओं ने बताया कि साल में एक बार करवा चौथ का कठिन व्रत होता है जिसमें निर्जला और निराहार रहकर पूरे दिन व्रत किया जाता है। रात को चंद्र भगवान के दर्शन कर अर्घ देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। इसके बाद ही आहार ग्रहण करते हैं। सुहागिनों द्वारा इस पर्व पर व्रत रखना और पति की दीर्घायु होने की कामना करना, शाम को चौथ माता की पूजा-अर्चना और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर व्रत खोलना यह पर्व सचमुच में महिलाओं को आनंद से सराबोर कर देता है। इसी तरह अजयनगर पिपलेश्वर महादेव मंदिर के उपासक पंडित राजू महाराज ने बताया कि करवाचौथ के पावन पर्व पर महिलाएं पूरे दिन ‘निर्जला’ (बिना पानी) और ‘निराहार’ (बिना भोजन) व्रत रखती हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देकर पूजन करने के बाद अपने पति का दर्शन कर उसके हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। करवाचौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करती है। करवा चौथ व्रत में चंद्रमा का दर्शन का अति महत्वपूर्ण होता है। बिना चंद्र दर्शन के यह व्रत अधूरा माना जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved