For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167381578
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: 100 करोड़ वैक्सीन लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार पटेल की इच्छाशक्ति से दी शुभकामनाएं

Post Views 31

October 24, 2021

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से बड़ा मन कर प्रधानमंत्री का आभार जताने का किया अनुरोध

100 करोड़ वैक्सीन लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार पटेल की इच्छाशक्ति से प्रेरित बता कर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से बड़ा मन कर प्रधानमंत्री का आभार जताने का किया अनुरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मात्र 276 दिनों में 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगवाने वाला पहला देश की बनाने की सफलता पर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने आज अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों को बताया कि देश भर में 101 करोड़ वैक्सीन की डोज लगने के साथ पूरे विश्व में भारत ने अपनी सफलता का डंका बजाया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की इच्छाशक्ति से प्रेरित होकर लगातार ऐसे चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम देते आए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या राजस्थान को पूरे देश में सातवां स्थान मिलने और साथ ही प्रदेशवासियों को 6 करोड़ से ज्यादा डोज लगने पर क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा बड़ा मन कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी ओर से आभार जताएंगे। विधायक देवनानी ने हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के मद्देनजर जिला प्रशासन से अपील की है कि दीपावली के पर्व पर विद्युत विभाग और पेयजल विभाग नियमित विद्युत और जलापूर्ति का ध्यान रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य समाजों व धर्मों के त्योहारों पर प्रशासन अपनी ओर से पहल करते हुए बिजली पानी की आपूर्ति नियमित बनाए रखता है। लेकिन इस बार दीपावली आने में कुछ ही समय बचा है लेकिन कोई तैयारी नजर नहीं आ रही। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से दीपावली से पूर्व अजमेर शहर की तमाम सड़कों व गलियों की मरम्मत कराने की भी अपील की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved