For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170376111
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: चार चरणों में आयोजित दो दिवसीय पटवारी भर्ती परीक्षा सम्पन्न

Post Views 121

October 24, 2021

अजमेर में दूसरे दिन नहीं बिगड़ी यातायात व्यवस्था,उचित परिवहन साधनों से लौटे अभ्यर्थी

चार चरणों में आयोजित दो दिवसीय पटवारी भर्ती परीक्षा सम्पन्न अजमेर में दूसरे दिन नहीं बिगड़ी यातायात व्यवस्था,उचित परिवहन साधनों से लौटे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 और 24 अक्टूबर को चार चरणों में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। अजमेर में शनिवार को 90 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में लगभग 60 हजार अभ्यर्थी शामिल होने थे पर परीक्षा देने सिर्फ 37 हजार 653 ही पहुंचे। वही 24 अक्टूबर को 92 परीक्षा केंद्रों पर ।61000 अभ्यर्थीयों का पंजीकरण किया गया। पटवारी भर्ती परीक्षा रविवार को सुबह पहली पारी में 8:30 से 11:30 तक ओर दूसरी पारी 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर एवरेज था जिसे हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं आई, पेपर अच्छा गया है। लगभग हर परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी हर अभयार्थीयों की बारीकी से जांच करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में भेज रहे थे। रीट परीक्षा से सबक लेने के बाद सुरक्षा और सतर्कता के इंतजाम बेहतर नजर आए। प्रत्येक 4 परीक्षा केंद्र पर एक फ्लाइंग स्क्वायड गठित की गई। प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर नकल रोकने के लिए 24 अक्टूबर रविवार को भी सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रही। जिससे आम लोगों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा वहीं करोड़ों रुपए का व्यापार भी प्रभावित हुआ। परीक्षा को लेकर रेलवे ओर रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए परिवहन के खास बंदोबस्त किये, बावजूद इसके अभ्यर्थियों की भीड़ कानून का मख़ौल उड़ाती रही। अजमेर में लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों के आने से शनिवार को जंहा लोकल यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी उसे रविवार को दुरस्त करते हुए रूट डायवर्सन करने से कहीं यातायात बाधित नहीं हुआ। शहर के मुख्य चौराहों पर खड़ी पुलिस रूट डायवर्जन कर बड़े वाहनों को शहर के बाहर से निकालती रही। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सीओ ट्रैफिक पार्थ शर्मा खुद मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न थाना अधिकारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मोर्चा संभाले रखा। जिसकी वजह से रविवार को कहीं भी यातायात बाधित होने के समाचार नहीं मिले। पार्थ शर्मा ने बताया कि लगभग 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर रखा है जो यातायात व्यवस्था को बनाए हुए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को भी कोई परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से 150 अतिरिक्त बसें चलाई गई है। बसों को बस स्टैंड पर खड़ा ना कर रोडवेज स्टैंड के बाहर ही से रवाना किया जा रहा है ताकि भीड़ एकत्रित ना हो। वही किशनगढ़ से अपने भाई को परीक्षा दिलाने आए कृष्णदेव लखावत की बाइक पर रखे बैग से 20 हजार रुपये का एक मोबाइल चोरी हो गया। जिसके बाद पीड़ित कृष्णदेव लखावत ने अपने भाई रविंद्र सिंह के साथ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मीडिया को जानकारी देते हुए कृष्ण देव ने बताया कि यह गणपति आईटीआई में अपने छोटे भाई हेमेंद्र सिंह को पटवारी परीक्षा दिलाने आए थे, लौटते समय पानी भरने के लिए सामने प्याऊ पर गए इस दौरान बाइक पर टंगे बैग से कुछ ही मिनटों में शातिर ने बैग में रखा मोबाइल चुरा लिया जबकि बैग वैसे ही टंगा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved