For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147217021
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अजमेर न्यूज़: आश्रयहीन वृद्धजनों के लिए पुष्कर में शुरू हुआ अपना घर आश्रम

Post Views 11

October 24, 2021

भटबाय गणेश मंदिर के पास गणमान्य अतिथियों ने किया आश्रय स्थल का विधिवत शुभारंभ

आश्रयहीन वृद्धजनों के लिए पुष्कर में शुरू हुआ अपना घर आश्रम भटबाय गणेश मंदिर के पास गणमान्य अतिथियों ने किया आश्रय स्थल का विधिवत शुभारंभ आश्रयहिन वृद्धजनों की सेवा के उद्देश्य से शनिवार शाम पुष्कर के भटबाय गणेश मंदिर के पास अपना घर वृद्ध आश्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मां माधुरी ब्रज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर के द्वारा शुरू किए गए आश्रय स्थल का शुभारंभ अपना घर आश्रम के राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल सिंह, अजमेर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व जिला जज रामपाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रफुल्ल कुमार चौबीसा, समाज सेवी रमेश अग्रवाल, पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, संस्था की संस्थापिका माधुरी भारद्वाज के आथित्य में किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धों के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए ताकि वृद्ध जनों को भी उचित सम्मान मिल सके। यंहा वृद्धाश्रम की जगह अपना घर मिलता है और बूढ़े व्यक्ति के नाम की जगह प्रभु नाम बुलाया जाता है, उन्होंने कहा कि परिवार जन को अपने बच्चों को बचपन से ही ऐसे संस्कार देने चाहिए। अपना घर आश्रम के सचिव सतीश राठी ने बताया कि अपना घर आश्रम संस्था के अब तक पूरे देश में 45 आश्रम खुल चुके हैं। इन सभी आश्रमों में 8000 से ज्यादा वृद्ध महिला एवं पुरुष रहते हैं। आश्रम में रहने वाले वृद्ध को हम नाम से नहीं बल्कि प्रभु के नाम से संबोधित करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुष्कर में अपना घर आश्रम में 25 वृद्ध रह रहे हैं तथा जल्द ही आश्रम का विस्तार कर 50 वृद्धजनों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र मित्तल, पालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पार्षद ताराचंद गहलोत, पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू कुड़िया, अजमेर नगर निगम के पूर्व उपसभापति सोमरत्न आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुड़िया, अरुण वैष्णव सहित आश्रम से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान मां माधुरी ब्रजवासी सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर की ओर से संस्था की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। जिसमें आश्रम से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved