For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165506181
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

Post Views 81

October 24, 2021

मतस्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अजमेर, 23 अक्टूबर। मत्स्य विभाग तथा राष्ट्रीय मात्सि्यकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में 3 दिवसीय गैर आवासीय मत्स्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मत्स्य विकास अधिकारी श्री मदन सिंह ने बताया कि मत्स्य प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं एवं किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनको अतिरिक्त आय का स्त्रोत उपलब्ध करवाना है। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) व अन्य राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित किया गया। जिसमें 50 मत्स्य कृषकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में मीठे पानी में पालने योग्य मछलियों के पालन संबंधित तौर तरीके, रोगों की रोकथाम, कम लागत पर ज्यादा उत्पादन से संबंधित विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई।  नार्बाड डीडीएम श्रीमती शिल्पी जैन व एलडीएम श्री जगदीश प्रसाद ने किसानों को बैंक लोन से संबंधित जानकारी प्रदान की। मत्स्य निरीक्षक श्री सोहन लाल ने पंचायत राज व विभागीय जलाशयों के मत्स्य ठेकों एवं आंवटन की जानकारी दी। सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह राठौड द्वारा विभागीय योजनाओं के अनुदान आवेदन संबंधित जानकारी दी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved