For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164577703
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: तकनीकी कारण से एक परीक्षा केन्द्र का नाम छपा था गलत

Post Views 31

October 24, 2021

प्रशासन की सजगता से परीक्षार्थियों को पहुंचाया सही परीक्षा केन्द्र पर

अजमेर,  पटवार परीक्षा 2021 में प्रशासन की सजगता से एक परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश के निर्धारित समय से पूर्व सही परीक्षा केंद्र पहुंचाकर परीक्षार्थियों की परीक्षा करवाई। पटवार परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री मुरारी लाल वर्मा ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार को आयोजित पटवार परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र का नाम तथा सेंटर कोड तकनीकी कारण से अन्य केंद्र का प्रिंट हो गया। परीक्षार्थियों को संभावित समस्या से बचाने के लिए सही परीक्षा केंद्र पर प्रशासन द्वारा पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि अलवर गेट स्थित सेंट थॉमस स्कूल का परीक्षा केंद्र 240 परीक्षार्थियों को आवंटित हुआ था। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में सेंटर कोड तो सही था लेकिन परीक्षा केंद्र का नाम तकनीकी कारण से भगवंत विश्वविद्यालय छप गया। इससे सेंट थॉमस स्कूल परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी भगवंत विश्वविद्यालय पहुंचने लगे। प्रातः प्रथम पारी में आवंटित सेंट थॉमस स्कूल के पहले परीक्षार्थी के भगवंत विश्वविद्यालय पहुंचते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत परीक्षार्थियों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए। इस प्रकरण की जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारियों को भी तुरंत दी गई।  उन्होंने बताया कि भगवंत विश्वविद्यालय में पहले से ही 480 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र था। जिला प्रशासन की ओर से भगवंत विश्वविद्यालय पर सहायक नोडल अधिकारी श्री भागचंद मंडरावलिया तथा सेंट थॉमस स्कूल पर परीक्षा प्रभारी श्री सतीश सैनी ने व्यवस्थाएं संभाली। भगवंत विश्वविद्यालय पर सेंट थॉमस स्कूल के परीक्षार्थियों के पहुंचते ही तुरंत विश्वविद्यालय के वाहनों, प्रशासन के वाहनों एवं फ्लाइंग दलों के वाहनों से परीक्षार्थियों को सही परीक्षा केंद्र पर भेजा गया। इस कार्य में वाहन के भरने का इंतजार करने की बजाय तीन-चार परीक्षार्थियों के आते ही उन्हें तुरंत सही परीक्षा केन्द्र सेंट थॉमस स्कूल के लिए रवाना किया गया। इससे प्रवेश के लिए निर्धारित समय से पूर्व समस्त उपस्थित 151 परीक्षार्थियों को सही परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया।  उन्होंने बताया कि भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर शहर के बाहर सीकर रोड़ पर स्थित है तथा सेंट थॉमस स्कूल शहर के बीच अलवर गेट पर स्थित है। इन दोनों के मध्य लगभग 19 किलोमीटर की दूरी है। प्रशासन की सजगता से समस्त उपस्थित परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर सही परीक्षा केन्द्र भिजवाने से उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved