For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169764220
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: नई मशीन खरीदकर वार्डों में फोगिंग व्यवस्था पुख्ता करेंगे- आयुक्त

Post Views 11

October 24, 2021

शहर में डेंगू को रोकने हेतु परिषद की कवायद शुरु

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर में डेंगू को रोकने के लिए नगर परिषद विशेष अभियान शुरू करेगा। इसके लिए परिषद प्रशासन ने नई फोगिंग मशीन खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की। कंपनी की ओर से परिषद को दीपावली पूर्व ही नई मशीन उपलब्ध कराने की उम्मीद है। इससे परिषद वार्डों में इस नई मशीन की मदद से फोगिंग कर मच्छरों का खात्मा कर सकेगी। जबकि लार्वा का खात्मा करने की जिम्मेदारी िचकित्सा विभाग की है। ऐसे में अमृतकौर अस्पताल प्रबंधन ने भी परिषद प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया। जिससे मच्छरों के साथ उसके लार्वा को भी खत्म किया जा सके। आयुक्त झब्बरसिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 20 अक्टूबर से 3 नवंबर तक डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान को देखते हुए परिषद ने भी वार्डों में फोगिंग व्यवस्था पुख्ता हो इसके लिए नई मशीन खरीदने का निर्णय लिया। मुख्य लेखाधिकारी अशोक कुमार गोवल के निर्देशन में पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। ऐसे में बीएनजी स्प्रे सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को 1.20 लाख रुपए की लागत से मशीन उपलब्ध कराने के लिए टेंडर जारी किया गया। शर्तों के मुताबिक कंपनी 30 अक्टूबर तक फोगिंग मशीन उपलब्ध करवा देगी।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved