For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173928163
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: 111 विद्यार्थियों को जूते और मोजे वितरित किए

Post Views 11

October 24, 2021

भामाशाह सम्मान समारोह व उदघाटन कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। रा. उ. प्रा.वि. कलातखेडा (देवाता) में 111 विद्यार्थियों को जूते एवं मोजे वितरित किए गए। साथ ही भामाशाह सम्मान समारोह व उदघाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक  परमेश्वर प्रजापति संस्था प्रधान ने बताया कि संतोष सिंह चौहान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जवाजा की मुख्य आथित्य, राजेश शर्मा की अध्यक्षता, पी ई ई ओ रंजना आदरा,युवा नेता कुलदीप सिंह, अमन शर्मा,रवि कुमार बेयरफुट, इन्टरनेशनल कॉलेज हरमाडा, एस एम सी अध्यक्ष भगवान सिंह के विशिष्ट आथित्य, नैनू सिंह,राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द फुलवारी,शिक्षक संघ रेसला ब्लॉक अध्यक्ष संजय भाटी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं भामाशाह राजेश शर्मा द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के समस्त 111 विद्यार्थियों को जूते और मोजे वितरित किए गये । अथितियों ने  विद्यालय में बेयर फुट इंटरनेशनल कॉलेज हरमाड़ा द्वारा नवनिर्मित टांके और शौचालय का उदघाटन भी किया गया। विद्यालय परिवार के अक्षय कुमार, परमेश्वर प्रजापति, आरती सांखला, दामिनी खींची, हिम्मत कुलदीप, द्वारा विद्यालय विकास हेतु 2100-2100 को देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय के चार दिवारी निर्माण, अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कराने पूर्ण कराने का ग्राम पंचायत ने भरोसा दिलाया। अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह चौहान द्वारा विद्यालय विकास और विद्यार्थी हितों में किये गये कार्यों की सरहाना करते हुए प्रधानाध्यापक परमेश्वर प्रजापति का माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया ।पी ई ई ओ रंजना आदरा ने विद्यालय की नामांकन वृद्धि एवं पौधरोपण की सराहना की। कार्यक्रम में पुरषोतम वर्मा, मुकेश कतिरिया,भारती चौहान, मीना गहलोत एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved