For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169755145
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: ब्यावर की धरा पर पहली बार 75 मुमुक्षुओं का पदार्पण

Post Views 11

October 24, 2021

दीक्षार्थीयों का वरघोड़ा व बहुमान समारोह कल

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सांसारिक मोह माया को त्याग कर संयम मार्ग ग्रहण करने वाले 75 मुमुक्षुओं का सोमवार को नगर में ब्याबर की धरा पर पदार्पण होगा। ब्याबर के जैन समाज के इतिहास में यह पहला मौका होगा। जब 75 दीक्षार्थीयों का एक साथ आना होगा। नगरवासी इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह में है वे इस पल के साक्षी होने को आतुर है। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ संस्थान के तत्वावधान में सोमवार 25 अक्टूबर को होने वाले इस विरले समारोह की संघ व्यापक तैयारियां में समर्पण भाव से जुटा हुआ है। संघ अध्यक्ष समाजसेवी श्री विमल शाह ने बताया गुजरात के सूरत शहर में जैन दीक्षा ग्रहण करने वाले सभी 75 दीक्षार्थीयों के सम्मान में सोमवार सवेरे 815. बजे पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैनमंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ खजांची गली श्री ओसवाल पंचायती नोहरा पहुँचेगा। संघ मंत्री श्री वकीलचंद नाहर व कोषाध्यक्ष श्री मुकेश भंडारी ने बताया कि सोमवार को ही सवेरे 11 बजे संस्था के तत्वावधान में श्री ओसवाल पंचायती नोहरे में सभी 75 मुमुक्षुओं का अभिन्नन्दन व बहुमान किया जाएगा। संघ उपाध्यक्ष श्री भागचंद पीपाड़ा व संघ सहमंत्री श्री अनिल भंडारी ने नगरवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे दोनों कार्यक्रम में भाग लेकर जिनशासन की भव्य प्रभावना करें। कार्यक्रम स्थल पर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शनिवार को रूबरू हुए।जिसमे संघ के वरिष्ठ श्री जेठमल सिंघवी व संघ अध्यक्ष विमल शाह ने दीक्षार्थीयों के बहुमान समारोह व वरघोड़ा कार्यक्रम व जैन दीक्षा पर व्यापक जानकारी दी। इस मौके पर विमल शाह, जेठमल सिंघवी, वकीलचंद नाहर, मुकेश भंडारी, सोहनलाल सिंघवी, जितेन्द्र मेहता, दिलीप गेलड़ा व विनोद भंडारी उपस्थित थे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved