For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171052798
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: करवा चौथ को लेकर बाजार में सुहागिनों की आई बहार

Post Views 101

October 24, 2021

बाजार में नव परिधान व पुजा सामग्री को लेकर महिलाओ मे उत्साह

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सुहाग की अमर कामना के लिए महिलाओं द्वारा मनाये जाने वाले करवाचौथ की तैयारियो को लेकर बाजार मे सुहागिनों की भीड़ से बाजार गुलजार नजर आ रहा है। चांग गेट, एकता सर्किल ओर तेजा चौक पर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ देखी गई। विशेषकर फुटपाथ पर बिक रहे मिट्टी के करवा ओर छलनी तथा पूजापा खऱीद रहे है। वहीं श्रगांर की दुकानो मे कास्मेटिक भी काफी बिक रहा हे। तेजा चौक स्थित श्रगांर की दुकान पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा मेकअप, लिपस्टिक इत्यादि खऱीदी जा रही हे। करवा चौथ पर सुहागिनें सौंलह श्रगांर करके छलनी मे चाँद के दर्शन करती है। फिर अपने पिया के हाथो से करवा से जल पान करती हे। कई जगह उद्घापन भी होते हे इसलिए किराणा की दुकानो पर भी भीड़ हे। बरसो से मिट्टी के करवे बना रहे हे। चाँदमल प्रजापति ने बताया कि फ़ैन्सी करवे बाजार मे आ जाने से देशी करवो की माँग घटी हे। फ़ैंसी करवे लाल पेन्ट से मोती एवम् जऱी की नक़्काशी से सुसज्जित होते हे। फिर भी अधिकांश महिलाएँ देशी करवे भी खरीद रही हे। राजपूती ओर जोधपुरी ड्रेसो का चलन भी बड़ा हे। इन शोरूम मे शहरी महिलाओं की भीड़ देखी जा रही हे। इमिटेशन ज्वैलरी शोरूम मे भी महिलाओं की भीड़ हे। कास्मेटिक का होलसेल करने वाले महेश तिलोकानी ने बताया करवा चौथ के कारण बाजार मे माँग बढ़ी हे। शहरी ओर ग्रामीण व्यापारी पिछले दिनो से ही अपने स्टाँक मे इज़ाफ़ा कर लेते हे। पवित्र रजवाडी पोशाक  के नीरज लोटियाना बताते हे फैशन के दौर मे उच्च  वर्ग की शहरी महिलाओं मे रजपूती ओर जोधपुरी ड्रेस का चलन बढ़ा हे। विवाह ओर त्यौहार पर इन देशी परिधानों के प्रति महिलाओं का आकर्षण बढ़ा हे। गहना आर्ट ज्वैलर के आशिष संचेती बताते हे लाइट ब्राइडल किराये पर जा रहे हे। इडि व मेटल के आयटम भी अच्छी मात्रा मे बिक रहे हे।  कुमकुम ब्यूटी पार्लर की श्रीमती लोकेश कोठारी के अनुसार आज सुबह से ही आई ब्रो, हेयर सेटिंग, वेक्सिंग इत्यादि कराने वाली महिलाओं की भीड़ हे। रविवार को ब्यूटी पार्लरो पर मेकअप कराने वाली महिलाओं की भीड़ रहेगी।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved