For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174008803
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: देवनगर से आये पीड़ितों ने हरि गुर्जर हलवाई,गोगा रावत सहित अन्य लोगों पर लगाए मारपीट और लज्जा भंग करने का आरोप

Post Views 61

October 23, 2021

पीड़िता सावित्री भील ने बस्ती के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा और न्याय की गुहार

शनिवार को कांकरदा भुनाबाय देवनगर निवासी सावित्री भील और उसके पति शिवराज भील ने बस्ती के लोगों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सावित्री भील ने बताया कि 20 अक्टूबर को रात लगभग 9:00 बजे के आसपास बीसी के पैसे मांगने पर हरि गुर्जर हलवाई, गोगा रावत और उसके अन्य 10 ,12 साथियों ने उसके साथ मारपीट की अपराधिक तत्वों ने शराब के नशे में उसके व उसके पति के साथ मारपीट कर लज्जा भंग करने की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता परिवार व पड़ोसियों के साथ सिविल लाइंस थाना पहुंची, जहां थाना अधिकारी को रिपोर्ट दी लेकिन उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 21 अक्टूबर को फिर से थाने पर पहुंचे लेकिन फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं कि पुलिस में हमारी बहुत पहचान है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक सिविल लाइंस थाने को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved