For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169336716
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: पुश्तेनी तीर्थ पुरोहित ने धार्मिक परम्पराओ के अनुसार अस्थियां पवित्र सरोवर में कराई प्रवाहित

Post Views 161

October 15, 2021

पुश्तेनी तीर्थ पुरोहित ने धार्मिक परम्पराओ के अनुसार अस्थियां पवित्र सरोवर में कराई प्रवाहित

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत अपनी स्वर्गीय माता की अस्थियां लेकर पहुंचे पुष्कर पुश्तेनी तीर्थ पुरोहित ने धार्मिक परम्पराओ के अनुसार अस्थियां पवित्र सरोवर में कराई प्रवाहित केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सपरिवार अपनी माता स्वर्गीय मोहन कंवर चम्पावतजी की अस्थियां लेकर तीर्थ नगरी पुष्कर पहुचे। जहाँ उनके पुश्तेनी तीर्थ पुरोहित पंडित हरि गोपाल पाराशर ने धार्मिक परम्पराओ के अनुसार अस्थियां पवित्र सरोवर में प्रवाहित करवाई । केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर चम्पावतजी पत्नी शंकर सिंह शेखावत मेहरोली का दिल्ली में निधन हो गया था । सोमवार को जोधपुर के कागा राजपूत शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया । शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत किशनगढ़ एयरपोर्ट से सपरिवार अपनी माता स्वर्गीय मोहन कंवर की अस्थियां लेकर तीर्थ नगरी पुष्कर पहुचे। सरोवर के ब्रह्म घाट पर शेखावत परिवार के पुश्तेनी तीर्थ पुरोहित हरि गोपाल पाराशर ने धार्मिक परम्पराओ के अनुसार अस्थियां पवित्र पुष्कर सरोवर में प्रवाहित करवाई। शेखावत ने अपने पुश्तेनी तीर्थ पुरोहित की बही में अपने पूर्वजो के नाम देखे और आज की उपस्थिति दर्ज करवाई ।इसके पश्च्यात शेखावत सड़क मार्ग से किशनगढ़ एयरपोर्ट की ओर निकल गये । केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सपरिवार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किशनगढ़ एयरपोर्ट से नॉन शेड्यूल फ्लाइट के जरिये जोधपुर पहुचेंगे । इस दौरान भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी,विधायक वासुदेव देवनानी, सुरेश रावत, अजमेर नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन सहित ज़िले के कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे । केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत के पुष्कर कार्यक्रम के दौरान ज़िला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, थाना प्रभारी महावीर शर्मा सहित पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved