For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169225064
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: एनएसयूआई छात्र संगठन ने दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर जताया आक्रोश

Post Views 11

October 15, 2021

अहंकारी राजा की संज्ञा देते हुए नरेंद्र मोदी के घमंड को चूर करने के लिए पुतला फूंक कर दी चेतावनी

एनएसयूआई छात्र संगठन ने दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर जताया आक्रोश अहंकारी राजा की संज्ञा देते हुए नरेंद्र मोदी के घमंड को चूर करने के लिए पुतला फूंक कर दी चेतावनी एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट के बाहर दशहरे के पर्व पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकारी राजा की संज्ञा देते हुए पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। एनएसयूआई छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान ने बताया कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी सत्ता के घमंड में अनाप-शनाप फैसले लेकर देश को गर्त में धकेल रहे हैं, उसके खिलाफ आज प्रदेश आह्वान पर एनएसयूआई ने उनका पुतला जलाकर विरोध जताया है। आगामी 2024 में होने वाले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा, जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। मनोनीत पार्षद कवि लोकेश चारण ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन के नेता सत्ता के मद में इस कदर चूर हो चुके हैं कि वे प्रोटेस्ट कर रहे किसानों को कुचलने से भी बाज नहीं आ रहे। 1 साल से ज्यादा समय से किसान आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार को किसानों से बात करने की फुर्सत नहीं है, जबकि देश को बेचने की लगातार कार्रवाई हो रही है। रोज कोई ना कोई कंपनी को बेचा जा रहा है। महंगाई चरम पर है पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बढ़ रहे हैं। सरकार का इन पर कोई कंट्रोल नहीं। आम जनता त्रस्त है। 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस काबिज होगी और फिर से देश में अमन चैन का राज होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved