For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174030320
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: 9 दिनों से चल रहे नवरात्र महोत्सव का कन्या पूजन के साथ हुआ समापन

Post Views 121

October 15, 2021

3 दिन चले गरबों का समापन, माता की मूर्ति का विधिवत किया विसर्जन

9 दिनों से चल रहे नवरात्र महोत्सव का कन्या पूजन के साथ हुआ समापन 3 दिन चले गरबों का समापन, माता की मूर्ति का विधिवत किया विसर्जन शारदीय नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद आखिर महानवमी को कन्या पूजन के साथ माता को विदाई दी गई। जगह-जगह भंडारे प्रसादी का आयोजन किए गए। कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया। वहीं सरकार द्वारा कोरोना के बीच अनलॉक 5 गाइडलाइन के तहत दी गई छूट के चलते 3 दिनों के लिए कई स्थानों पर गरबो का आयोजन भी किया गया। जिनका भी नवरात्र पर समापन हो गया। इसी के साथ किन्नर समाज ने भी माता को ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते विदाई दी। पृथ्वीराज स्मारक स्थित चामुंडा माता मंदिर पर वर्ष में दो बार नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जहां श्रद्धालु माता के दर्शन कर घर परिवार में खुशहाली की कामना करते हैं। इस बार 2 साल के उपरांत नवरात्र का कार्यक्रम हुआ तो सभी भक्तों में उत्साह नजर आया। माता की विशेष आरती की गई और आम भंडारे के आयोजन के साथ ही कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप उपहार भी दिए गए। इस मौके पर रामगंज व्यापारिक एसोसिएशन के जरनैल सिंह, डॉक्टर हंसराज सांमरिया, प्रदीप सेन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। वही 3 दिनों के लिए फाई सागर रोड शिवनगर कुए वाली गली में स्थानीय बच्चों की खुशी के लिए गरबा रास का आयोजन किया गया। आसपास रहने वाले कुछ परिवारों ने चंदा इकट्ठा कर इन गरबो का आयोजन किया। जहां रहने वाले बच्चों ने माता रानी को अपने गरबा नृत्य से रिझा कर मां की आराधना की। कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का अनुसरण करते हुए 50 से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा ना हो इसका भी ध्यान रखा गया है। क्षेत्रवासी गुलाबचंद औदिच्य वर्षा कंवर और लक्ष्मी ने बताया कि बच्चों की खुशी के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है। आने वाले नवरात्र में कोरोना का साया ना हो ऐसी कामना करते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना की गई है। वही किन्नरों की अजमेर गादी की पिंकी बुआ के नेतृत्व में किन्नरों की हवेली में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर 9 दिनों तक माता रानी की आराधना कर नियमित आरती पूजा की गई। पिंकी बुआ ने बताया कि यजमानों की खुशी व उनके सुहाग की लंबी उम्र के साथ बच्चों की दीर्घायु की दुआएं की गई है। उनके यजमान हमेशा खुश रहे आबाद रहे ऐसी प्रार्थना माता रानी से की गई। आज ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते हुए माता रानी को विदा कर से फिर से आशीर्वाद देकर कोरोना महामारी को सबकी जिंदगी से दूर जाने की भी कामना की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved