For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170101609
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: किशनगढ हवाई अड्डे पर मॉक ड्रिल आयोजित

Post Views 11

October 15, 2021

एयरोड्रम कमेटी की हुई बैठक

अजमेर, किशनगढ हवाई अड्डे से संबंधित एयरोड्रम कमेटी की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। गुरूवार को हवाई अड्डे पर मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया।किशनगढ एयरपोर्ट के निदेशक बी.एस. मीना ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के दिशा-निर्देशों के अनुसार एण्टी हाइजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इससे संबंधित समस्त अभिकरणों ने समय पर पहुंच कर अपने कार्य को अंजाम दिया। विमान अपहरण के समय सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए सम्पूर्ण तंत्र की जांच की गई। विमान को उडान से पहले रोकने से लेकर एनएसजी कमाण्डों के ऑपरेशन तक की सम्पूर्ण एसओपी का पालन किया गया।उन्होंने बताया कि गुरूवार को एयरोड्रम कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने की। इसमें हवाई अड्डे से संबंधित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन एवं विमानन से संबंधित अधिकारियों ने हवाई अड्डे के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह, जिला इंटेलीजेंस प्रभारी दिनेश कुमार यादव, एटीसी प्रभारी अनुराधा सुत्वा, एएम ललित कुमार शर्मा, सीएनएस प्रभारी डी.के. मीणा सहित विमानन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved