For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170106187
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: पुरानी मंडी सोलथम्बा धर्मशाला के पीछे जर्जर मकान की दीवार ढही

Post Views 21

September 16, 2021

सुबह का वक्त होने से जनहानि टली, बाजार नहीं खुले थे अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा

पुरानी मंडी सोलथम्बा धर्मशाला के पीछे जर्जर मकान की दीवार ढही सुबह का वक्त होने से जनहानि टली, बाजार नहीं खुले थे अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा वार्ड नंबर 69 पुरानी मंडी सोलथम्बा धर्मशाला के पीछे स्थित एक भवन की दीवार अचानक ढह गई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय पार्षद अशोक मुद्गल ने बताया कि उन्होंने नगर निगम में इस जर्जर भवन को चिन्हित करवा रखा है। इस इलाके में लगभग 30 जर्जर भवनों का चिन्हिकरण किया जा चुका है। गुरुवार सुबह इस भवन की एक दीवार अचानक ढह गई। गनीमत रही कि उस वक्त इस गली में लोगों की आवाजाही नहीं थी। सुबह का वक्त होने से जनहानि टल गई अन्यथा इस गली में लोगों की भीड़ रहती है। निगम को सूचना देने के बाद निगम के जेईएन दल बल के साथ यहां पहुंचे और पुलिस सुरक्षा के बीच इस मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही जर्जर भवन के पास ही गोदाम का स्वामित्व बताने वाली प्रेमलता शर्मा ने बताया कि उन्हें ना तो निगम ने कोई सूचना दी न नोटिस, सीधा आकर जर्जर भवन की आड़ में उसके गोदाम को भी ढहाने की कोशिश की जा रही है। उसका 50 साल पहले से इस भवन पर स्वामित्व है यह उसकी खरीद खुदा प्रॉपर्टी है। जिसकी उसने लगातार मरम्मत कराकर इसे सही करा रखा है। बावजूद इसके कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं और उसके इस गोदाम को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। कोई उसकी फरियाद नहीं सुन रहा।

HlUS8T2ckVs


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved