For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178698051
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान की सफलता पर संदेह

Post Views 131

September 16, 2021

प्री कैंप में पट्टा वितरण प्रक्रिया में देखने को मिली जटिलताएं, लोग निगम से संबंधित कामों के लिए आ रहे हैं प्री कैंप में

2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान की सफलता पर संदेह प्री कैंप में पट्टा वितरण प्रक्रिया में देखने को मिली जटिलताएं, लोग निगम से संबंधित कामों के लिए आ रहे हैं प्री कैंप में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान में लोगों को क्या राहत मिल पाएगी? इस पर प्री कैंप में ही सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं क्योंकि वर्तमान में बिना आबादी का सर्वे कराए, वन विभाग व कृषि भूमि का सीमा ज्ञान कराएं, किस तरह से पट्टा वितरण शिविरों में सफलता मिलेगी इस पर भी प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। नगर निगम में लगाए गए प्री केम्प में पहले दिन 229 मामले रजिस्टर्ड हुए जबकि एडीए द्वारा लगाए गए शिविर में मात्र 19 आवेदन ही प्राप्त हुए, उनमें भी अधिकतर नाली, सड़क, सीवरेज, विवाह व मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य निगम संबंधी कार्यों के थे। कुल मिलाकर एडीए और नगर निगमों की आस लगाए बैठे नागरिकों को कुछ खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही महापौर के मुताबिक कच्ची बस्ती व कृषि भूमि पर बने आवासों के पट्टे अजमेर विकास प्राधिकरण ही जारी करेगी 69 ए के तहत पट्टे जारी नहीं किए जाएंगे जब तक की टाइटल क्लियर ना हो। इसके लिए आवेदन भी ऑनलाइन किए जाएंगे ऐसे में प्रशासन शहरों के संग अभियान की सफलता पर पहले से ही संदेह गहराता जा रहा है।

oj6J6gyS6no


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved