For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174568698
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: रामगंज थाने में दो अलग-अलग चोरी के मुकदमे दर्ज

Post Views 61

September 16, 2021

ब्यावर रोड सब्जी मंडी से बाइक चोरी, तो अजय नगर में कलर पेंट करने वालों ने सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ किया साफ

रामगंज थाने में दो अलग-अलग चोरी के मुकदमे दर्ज ब्यावर रोड सब्जी मंडी से बाइक चोरी, तो अजय नगर में कलर पेंट करने वालों ने सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ किया साफ रामगंज थाने में दो अलग-अलग चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए। थाने के एएसआई नंद भंवर सिंह ने दर्ज मुकदमों की जानकारी देते हुए बताया कि पहला प्रकरण केसरपुरा निवासी सागर सिंह द्वारा दर्ज करवाया गया जिसने बताया कि वह 1 दिन छोड़कर एक दिन ब्यावर रोड सब्जी मंडी में सब्जी बेचने आता है जहां पर उसने अपनी बाइक खड़ी की थी लेकिन जब वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। इस पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहा है। बहरहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोर की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरा प्रकरण अजय नगर नेहरू नगर निवासी दयाल दास ने दर्ज कराया जिसमें उसने बताया कि उसके घर पर कलर पेंट का काम चल रहा था मंगलवार रात कलर पेंट कर जब कारीगर चले गए तो उन्होंने घर के सामान को खंगाला तो चोरी की घटना का पता चला। दयालदास के घर से 2 तोला सोने की चेन मय पेंडल, आधा तोला सोने की अंगूठी और 65 सो रुपए नगद चोरी हो गए। जिस पर दयालदास ने रामगंज थाने में अलवर गेट निवासी राजकुमार उर्फ कान्हा, भगवान गंज निवासी गिरीश कुमार और अजय नगर सद्गुरू कॉलोनी निवासी सूरज के खिलाफ चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोप पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

GiU7dtV3en0


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved