For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169086669
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: आवासीय नक्शे पर व्यवसायिक निर्माण के खिलाफ निगम टेन ए नोटिस देने के बावजूद नहीं कर रहा कार्रवाई

Post Views 11

September 16, 2021

मूंदड़ी मोहल्ले में जी प्लस 3 प्लस बेसमेंट के साथ लिफ्ट भी लगी, धड़ल्ले से चल रहा है व्यापार, परिवादी बैठा निगम में धरने पर

आवासीय नक्शे पर व्यवसायिक निर्माण के खिलाफ निगम टेन ए नोटिस देने के बावजूद नहीं कर रहा कार्रवाई मूंदड़ी मोहल्ले में जी प्लस 3 प्लस बेसमेंट के साथ लिफ्ट भी लगी, धड़ल्ले से चल रहा है व्यापार, परिवादी बैठा निगम में धरने पर बुधवार को नगर निगम में प्रशासन शहरों के संग अभियान के पूर्व प्री कैंप लगाए गए। जहां इसाई मोहल्ले में रहने वाले घनश्याम गुलाबानी ने अपने परिवार के साथ धरना शुरू कर दिया। मीडिया ने जब इस धरने के बारे में जानकारी चाही तो गुलाबानी ने बताया कि उनकी शॉप मेहता मार्केट मुंदड़ी मोहल्ला में है, जिसके पास में ही विजय कुमार पुत्र भगवानदास ने आवासीय नक्शे की आड़ लेकर व्यवसायिक निर्माण करा रखा है। जहां जी प्लस 3 प्लस बेसमेंट के साथ ही लिफ्ट भी लगा रखी है। 5 मंजिला इस दुकान में खिलौने का होलसेल व्यापार किया जा रहा है। पिछले ढाई साल से वह लगातार नगर निगम में इसके खिलाफ शिकायत दर शिकायत करते आ रहे हैं। उनके द्वारा दी गई शिकायत पर तीन बार नगर निगम ने टेन ए का नोटिस भी जारी कर चुका है, जिसमें भवन को सीज करने के आदेश दिए गए लेकिन उन आदेशों की पालना आज तक नहीं हो पाई है। गुलाबानी ने धरने के दौरान बताया कि नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रिश्वत ले ली है इसीलिए कार्यवाही नहीं हो पा रही है। लगातार अतिक्रमी को अदालत में जाने का समय दिया जा रहा है। ताकि वह इस पर स्टे ले सके। ऐसे में उनके ढाई साल की लड़ाई यूं ही खराब चली जाएगी। गुलाबानी ने बताया कि पूर्व में अपनी पत्नी के साथ भी नगर निगम में शिकायत करने आए थे जहां यहां के बाबू विक्रम सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की थी, जिसकी शिकायत मेयर से भी की थी। उस विषय में भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि लगातार इस अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर डॉ खुशाल यादव, डिप्टी कमिश्नर तारामती वैष्णव, अधिशासी अभियंता नाहर सिंह मेयर बृजलता हाड़ा, पूर्व अधिकारी चंद्रप्रकाश कटारिया सभी को शिकायत की जाती रही लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

vj-BuN_kqKg


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved