For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169268260
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

उदयपुर न्यूज़: आक्रोश रैली में बुलंद हुई कटारिया को निष्कासित करने की मांग

Post Views 31

September 16, 2021

महाराणा प्रताप को लेकर क्षत्रिय संगठन का धरना-प्रदर्शन


उदयपुर। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में गुरुवार को क्षत्रिय संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली। मेवाड़ क्षत्रीय महासभा के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर सभी संगठन एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। रैली में कटारिया को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व में गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा प्रताप और भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिया था, उसके बाद से ही क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है।  कलेक्टर को ज्ञापन देकर कटारिया के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इस मौके पर रैली में जनता सेना संयोजक रणधीर सिंह भींडर, करणी सेना  अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा, रवींद्र सिंह भाटी, लाल सिंह झाला सहित कई  नेता भी शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि महाराणा प्रताप नहीं होते तो आपकी पहचान भी नहीं होती। उन्हें जिस पार्टी को यहां तक पहुंचाने के लिए राम का नाम लेना पड़ा। उसी पार्टी का व्यक्ति ये बोले कि हम नहीं होते तो श्रीराम समुद्र में होते। मकराना ने कहा कि तुम्हें उसी गहराई में पहुंचा देंगे। मकराना ने उदयपुर आ रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी चुनौती दे डाली और कहा कि हम चिंतन शिविर में चिंतन नहीं होने देंगे। पहले घर पर चिंतन करके आना, महाराणा प्रताप पर हमें क्या कदम उठाना है। मकराना ने कटारिया को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर क्षत्रिय समाज आपके पीछे से हट गया तो भाजपा जरूर चली जाएगी। क्षत्रिय जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नरूका कहा कि समाज, देश और महापुरूषों के विरूद्ध कोई अनर्गल प्रलाप करे तो उसकी जबान को खींचकर प्रत्यंचा बनाकर उसपर छोड़ दें। नरूका ने कटारिया को आज का मोहम्मद गौरी बता दिया। इसके अलावा बीजेपी-कांग्रेस के कई नेताओं पर भी नरूका बरसे। उन्होंने कटारिया और डोटासरा को एक बताया। नरूका ने राजसमंद सांसद दीया कुमारी को भी आड़े हाथों लेते हुए पैरों का कंकर बताया। नरूका ने कहा कि ये वो लोग हैं जिनके मंच पर रहते हुए कटारिया ने ऐसा बयान दिया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved