For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158240814
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 78 से निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर खान के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर आचार संहिता के खुले उल्लंघन का बड़ा आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: श्री झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो प्रतियोगिता एवं राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर सात से भाजपा प्रत्याशी विवेक सिंह रावत की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। |  Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। | 

अजमेर न्यूज़: 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत से पहले प्री कैम्प का आयोजन

Post Views 11

September 15, 2021

निगम परिसर में 15 से 30 सितंबर तक लगाए जा रहे प्री कैंप के पहले दिन वार्ड 60 से 72 के बाशिंदों की समस्याओं का किया निस्तारण

2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत से पहले प्री कैम्प का आयोजन निगम परिसर में 15 से 30 सितंबर तक लगाए जा रहे प्री कैंप के पहले दिन वार्ड 60 से 72 के बाशिंदों की समस्याओं का किया निस्तारण प्रशासन शहरों के संग अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा। इस दौरान अजमेर नगर निगम और अजमेर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा पट्टे जारी किए जाएंगे इससे पूर्व शहरवासियों की भ्रांतियों ओर समस्याओं को दूर करने और पट्टा लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी इसे लेकर प्री कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अजमेर नगर निगम में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रशासन शहरों के संग अभियान के पूर्व तैयारी शिविर बुधवार से प्रारंभ हो गए। निगम उपायुक्त सीता वर्मा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से निगम परिसर में 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों को लेकर प्री कैम्प शुरू किया गया है। इन प्री कैंपों में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डो के लिए पट्टे देने की कार्रवाई में आ रही समस्याओं का निवारण करने के साथ ही दस्तावेज पूरे करवाए जाएंगे। बुधवार को वार्ड नंबर 60 से लेकर 72 तक के लिए शिविर लगाया गया है। जिसमें नगर मित्र और स्थानीय पार्षद मौजूद है। साथ ही निगम के अधिकारी ओर कर्मचारी आने वाले बाशिंदों की तमाम समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, ताकि उन्हें 2 अक्टूबर से लगने वाले शिविर में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

GHwHMY8bgcI


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved