For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170056445
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: नीमकाथाना में कार्यरत पत्रकार दीपक शर्मा से मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

Post Views 161

September 14, 2021

प्रेस क्लब के लामबंद हुए पत्रकारों ने उदयपुरवाटी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना में कार्यरत पत्रकार दीपक शर्मा से मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग प्रेस क्लब के लामबंद हुए पत्रकारों ने उदयपुरवाटी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन उदयपुरवाटी क्षेत्र के तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमेर मीणा व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में उदयपुरवाटी पत्रकार संघ के सदस्यों ने सोमवार को पत्रकार साथी से मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नीमकाथाना में कार्यरत पत्रकार दीपक शर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ पुलिस थाना पाटन गए थे। पुलिस थाना पाटन में किसी मामले में न्याय की मांग करने पर वहां पर मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और चोटी उखाड़ने की कोशिश करके धार्मिक भावनाओं को आहत किया। जिससे पत्रकार दीपक शर्मा को गंभीर चोटें आई है। वहां थाने में मौजूद सामाजिक लोगों व रिश्तेदारों के सामने उनका अपमान किया गया। पत्रकार संघ उदयपुरवाटी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हैं। समय रहते हुए उक्त प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर समस्त पत्रकार संघ द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पत्रकार संघ उदयपुरवाटी के अध्यक्ष सुमेर मीणा, सुरेश मीणा किशोरपुरा, शंकर लाल शर्मा, विकास योगी, विकास कनवा, बंशीधर राठी, मुकेश वर्मा, जितेंद्र राठी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद थे।

lBbdcvBv_wA


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved