For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169002686
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

उदयपुर न्यूज़: मरीज बोला- इलाज के बाद मेरे पैर काटने की नौबत, अब मुझसे पैसे लो और डॉक्टर का पैर काटने दो

Post Views 41

July 29, 2021

मेवाड़ हॉस्पिटल की लापरवाही, मरीज ने एसपी और कलेक्टर को की शिकायत

उदयपुर। इलाज के बाद मेरे पैर काटने की नौबत आ गई है, अब मुझसे पैसे लो और डॉक्टर का पैर काटने दो। ये शब्द हैं उस मरीज के जो मेवाड़ हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही का शिकार बना। मरीज ने एसपी और कलेक्टर को भी शिकायत की है। हॉस्पिटल पर यह भी आरोप है कि इस मरीज से 54 हजार लेकर भी इलाज में लापरवाही तो बरती ही, साथ ही बिना डिस्चार्ज टिकट दिए ही मरीज को बाहर निकाल दिया गया।

दरअसल, यह शिकायत गोगुंदा निवासी लक्ष्मीलाल तेली ने की। शिकायत के अनुसार लक्ष्मीलाल को पैर में हल्की सूजन थी। गांव के डॉक्टर से इलाज के बाद भी जब सूजन ठीक नहीं हुई तो वह उदयपुर आया और यहां दो बड़े हॉस्पिटल में जांच कराई, दोनों हॉस्पिटल में एक्सरे कराया, जिसमें फ्रेक्चर जैसी कोई बात नहीं थी। लेकिन मेवाड़ हॉस्पिटल में उससे ऑपरेशन करने की बात कही गई। यही नहीं लक्ष्मीलाल के अनुसार उसका कोई ऑपेरशन नहीं किया गया, फिर भी 54 हजार रुपए ले लिए गए और पैर भी बेकार कर दिया। अब पैर काटने की नौबत आ गई है।

लक्ष्मीलाल ने पत्रकारों को बताया कि श्रीनाथ और जेके हॉस्पिटल में पहले दिखाया था, उन्होंने फ्रेक्चर से मना किया था और कहा था कि केवल सूजन है। उसके बात अपने रिश्तेदारों के कहने पर मैं मेवाड़ हॉस्पिटल में इलाज के लिए आया। यहां ऑपरेशन के लिए कहा गया, लेकिन आपरेशन नहीं करके केवल ग्लूकोज की बोतलें चढ़ाई और दवाई देते गए, इससे मेरा पैर और बिगड़ गया। मुझसे इलाज के नाम पर 54 हजार रुपए ले लिए। उन्होंने कहा कि अब मैं इन पर कार्रवाई करूंगा। इलाज के बाद मेरे पैर काटने की नौबत आ गई है। अब मैं डॉक्टर को बोलता हूं कि 54 हजार तो क्या मुझसे 3 लाख रुपए लो, लेकिन मुझे डॉक्टर के पैर काटने दो।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved