Post Views 51
July 29, 2021
उदयपुर। 23 बार बिलियर्ड्स विश्व विजेता का खिताब जीत चुके स्नूकर प्लेयर पंकज आडवाणी इन दिनों लेकसिटी में हैं। वे यहां अपनी पत्नी सानिया के साथ अपना जन्मदिन मनाने आए हैं। उन्होंने लेकसिटी घूमने के बाद इसकी तारीफ करते हुए अपने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आडवाणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि उदयपुर बहुत खूबसूरत है और मैं काफी समय से यहां आना चाहता था।