For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169350788
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़:  सेना भर्ती रैली के अंतर्गत बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए

Post Views 91

July 29, 2021

सेना भर्ती कार्यालय कोटा के एआर (भर्ती) ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती रैली अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली में चल रही है

सेना भर्ती रैली-2021 बुधवार को 400 अभ्यर्थी रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल

 सेना भर्ती रैली के अंतर्गत बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

सेना भर्ती कार्यालय कोटा के एआर (भर्ती) ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती रैली अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली में चल रही है। बुधवार के लिए अलवर जिले की समस्त तहसीलों के 4373 युवाओं ने सैनिक कलर्क एवं एसकेटी श्रेणी के लिए पंजीयन कराया था। इनमें से 2950 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहुंचे। इन युवाओं को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर प्रवेश दिया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 युवा सफल घोषित हुए। इनका मेडिकल गुरूवार को कराया जाएगा।

  उन्होंने बताया कि मंगलवार को जयपुर की विराट नगर, फुलेरा (सांभर), मौजमाबाद, फागी, सांगानेर, जयपुर, जमवारामगढ़, बस्सी, चाकसू, दूदू, सांभर, किशनगढ़ रेनवाल, आमेर एवं कोटखावड़ा तहसीलों के तथा सीकर, टोंक सहित राज्य के समस्त जिलों की समस्त तहसीलों के 290 अभ्यर्थी मेडीकल के लिए योग्य पाए गए थे। इनकी शारीरिक दक्षता एवं शपथ पत्र सहित दस्तावेजों की जांच का कार्य मंगलवार को तथा मेडीकल जांच बुधवार को पूर्ण हुई। इनमें से 145 अभ्यर्थी मेडीकल फिट घोषित किए गए। शेष अभ्यर्थी मेडीकल जांच का रिव्यू आगामी एक सप्ताह में सैनिक चिकित्सालय जयपुर अथवा कोटा में करवा सकते हैं। मेडीकल में सही पाए गए अभ्यर्थीयों की सेना में भर्ती की कार्यवाही आगे बढाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि गुरूवार को भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर एवं गंगानगर जिलों की समस्त तहसीलों के 4118 अभ्यर्थी सैनिक कलर्क एवं एसकेटी श्रेणी के लिए भाग लेंगे। इसी प्रकार शुक्रवार को चुरू तथा हनुमानगढ़ जिले की समस्त तहसीलों तथा झुंझुंनू जिले की चिड़ावा तहसील के 4117 अभ्यर्थी सैनिक क्लर्क एवं एसकेटी के लिए भर्ती रैली में भाग लेंगे। इन्हें आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के अनुसार कायड़ विश्राम स्थली में प्रातः 2 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। युवाओं को अपने साथ 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट एवं शपथ पत्र सहित समस्त दस्तावेज साथ लाने होंगे।

     उन्होंने बताया कि राजस्थान के अजमेर, बांरा, बूंदी, भीलवाड़ा, चितौड़गढ, झालावाड़, कोटा एवं राजसमंद जिलों के अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थी सैनिक लिपिक, एसकेटी, इनवें­टरी मैनेजमेंट अथवा तकनीकी एनए (एमसी, पशु चिकित्सा एवं फार्मा) के पद के लिए रैली में भाग लेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved