For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169758041
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अब शीघ्र ही दो नेत्रहीन व्यक्तियों को मिलेगी नेत्र ज्योति  नेत्रदान महादान का संकल्प       

Post Views 81

July 29, 2021

पुष्कर गंज, चांग चितार रोड निवासी अजमेर विद्युत वितरण निगम में कनिष्ठ लिपिक अधिशासी

अब शीघ्र ही दो नेत्रहीन व्यक्तियों को मिलेगी नेत्र ज्योति  नेत्रदान महादान का संकल्प पुष्कर गंज, चांग चितार रोड निवासी अजमेर विद्युत वितरण निगम में कनिष्ठ लिपिक अधिशासी अभियंता कार्यालय में कार्यरत सुनील मलकानी (38) की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर राजकीय अमृत को चिकित्सालय लेकर गए लेकिन उन्हें अविलंब अजमेर हेतु रेफर कर दिया गया। मात्र 15 किलोमीटर बाद ही खरवा के निकट ही उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पाकर सिंधी समाज के युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता जेठानंद ओर विजय गुलाबानी को लेकर उनके घर पहुंचे एवं उनके परिवार जनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। जिस पर उनके पिताजी हरीश मलकानी, माताजी रेणु मलकानी व पत्नी कोमल लेखवानी ने सहमति दे दी। जेठानंद द्वारा नेत्रदान की कार्रवाई के लिए दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा को सूचित किया जिस पर डॉ भरत शर्मा आई बैंक सोसायटी अजमेर की टीम ने ब्यावर आकर नेत्र उत्सर्जित कर उनको सुरक्षित अजमेर लेकर गये। संस्थान के अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि ऐसे परिवार को संस्थान के सभी सदस्य नमन करते हैं क्योंकि अब शीघ्र ही दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र ज्योति मिलेगी। इस मौके पर जेठानंद तिलोकानी, विजय गुलाबानी, रेणु मलकानी, हरीश मलकानी, कोमल लेखवानी, कपिल, नीरज लक्ष्मण दास, किशन लालवानी, मुकेश शर्मा, सुंदरदास, राजू भाई, नरेश उत्तमचंदानी, विजय वासवानी, कमल चंचलानी आदि मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved