For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177826312
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त | 

अजमेर न्यूज़: एसीबी द्वारा रिश्वत लेते ट्रैप किये गए जिला परिषद के सहायक विकास अधिकारी को एसीबी न्यायालय में किया पेश

Post Views 101

July 29, 2021

टाटगढ़ सरपंच से 16 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार मुकेश काकानी को 12 अगस्त तक भेजा जेल

एसीबी द्वारा रिश्वत लेते ट्रैप किये गए जिला परिषद के सहायक विकास अधिकारी को एसीबी न्यायालय में किया पेश

टाटगढ़ सरपंच से 16 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार मुकेश काकानी को 12 अगस्त तक भेजा जेल


पूरे प्रदेश भर में सरकारी पदों पर बैठे कर्मचारियों और अधिकारियों को मोटी तनख्वाह से भी संतुष्टि नहीं मिल पा रही और वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगातार रिश्वत लेने जैसा कुकृत्य करने से बाज नहीं आ रहे।
प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लगातार ऐसे घूसखोरों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भी भेज रहा है, बावजूद इसके रिश्वत का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।
जिला परिषद में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत मुकेश काकानी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप कर लेने के बाद आज।
एसीबी इंस्पेक्टर मीरा बेनीवाल ने एसीबी न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे 12 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
एसीबी इंस्पेक्टर मीरा बेनीवाल ने बताया कि टॉटगढ़ सरपंच चंपा देवी की ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे सहायक विकास अधिकारी मुकेश काकानी ने निरीक्षण में कोई कमी ना निकालने की एवज में 16 हजार रुपये की डिमांड की थी जिसमें 19 जुलाई को चंपा देवी की ओर से 5 हजार रुपये की रिश्वत दे दी गई बाकी के 11 हजार रुपये आज देना तय था। जिसे देते वक्त मुकेश काकानी को बुधवार को रिश्वत राशि सहित ट्रेप किया गया था। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

fQ3epvntL3M


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved