For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156963418
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: महामारी के दौर में भी दुनिया ने हथियारों पर उड़ाया खूब पैसा, सैन्य खर्च के मामले में रूस और ब्रिटेन से आगे भारत

Post Views 21

April 27, 2021

दुनिया भर में पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी

 महामारी के दौर में भी दुनिया ने हथियारों पर उड़ाया खूब पैसा, सैन्य खर्च के मामले में रूस और ब्रिटेन से आगे भारत

दुनिया भर में पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। महामारी के बावजूद दुनिया भर के देशों में हथियारों की होड़ जारी है। साल भर में कुल वैश्विक सैन्य खर्च 150 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गया। 2019 के मुकाबले 2020 में इसमें 2.6  फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 में पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका, चीन, भारत, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश है। इस कड़ी में रूस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 


सिपरी की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले साल सैन्य खर्च पर देशों ने 146 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। 2009 की मंदी के बाद यह सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी है। 2020 में पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका, चीन, भारत, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। इन देशों ने कुल सैन्य खर्च का 62 फीसदी खर्च किया है। इस बीच, चीन ने सैन्य खर्च लगातार 26वें साल बढ़ाया है।


2019 की तुलना में इतना बड़ा भारत का सैन्य खर्च 
सिपरी के मुताबिक,  भारत का सैन्य खर्च वर्ष  2020 में 2019 की तुलना में 2 फीसद ज्यादा रहा। इसके पीछे भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद और तनाव हो सकता है। सिपरी के हथियार और सैन्य खर्च कार्यक्रम के शोधकर्ता डॉ. डिएगो लोपेस द सिल्वा के मुताबिक, हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि साल 2020 में महामारी का बड़ा असर सैन्य खर्च पर नहीं पड़ा। यह देखने लायक होगा कि क्या देश महामारी के दूसरे साल भी इस तरह से सैन्य खर्च को बनाए रखते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved