For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173985685
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कोरोना देश में बीते दिन रिकॉर्ड 3.54 लाख नए संक्रमित मिले, 2806 की मौत, कर्नाटक में केस 6 गुना बढ़ने के बाद 14 दिन लॉकडाउन

Post Views 181

April 26, 2021

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए

कोरोना देश में बीते दिन रिकॉर्ड 3.54 लाख नए संक्रमित मिले, 2806 की मौत, कर्नाटक में केस 6 गुना बढ़ने के बाद 14 दिन लॉकडाउन

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए

देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात ये है कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में कल से 14 दिन का लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसका ऐलान किया। यह लॉकडाउन कल रात 9 बजे से लागू होगा। यहां पिछले 20 दिनों में कोरोना के रोजाना मामलों में 6.5 गुना तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। 5 अप्रैल को यहां 5279 संक्रमितों की पहचान हुई थी, यह आंकड़ा 25 अप्रैल को बढ़कर 34,804 तक पहुंच गया।

सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी की छूट
लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी करने की इजाजत होगी। इसके साथ सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग और कॉन्ट्रक्शन वर्क को अनुमति दी जाएगी। इस दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का ऐलान भी किया।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.54 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,806
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.18 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.73 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.42 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.95 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28.07 लाख
एक्टिव मरीज अब 28 लाख के पार
देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

ऑक्सीजन न मिलने से हिसार में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत
हिसार के एक निजी अस्पताल में रविवार को 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन अस्पताल को और अस्पताल प्रबंधन सरकार को कोसता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह अस्पताल में खासा हंगामा हुआ। मामला सोनी बर्न अस्पताल का है।

बीते दिन यहां पंजाब के मानसा जिले के गांव हाजीवाला निवासी अरविंद (60), हिसार जिले के गांव ढाणी खान बहादुर के राजेश्वर (45), गांव भाना के सितेंद्र (26), उकलाना के राजे राम (67) और दिल्ली के धर्म कॉलोनी निवासी अनिल कुमार को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। ये सभी वेंटिलेटर पर थे। रविवार रात अचानक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद बड़ी मुश्किल से 2 सिलेंडर मिल पाए और जब तक इन्हें लगाया गया, एक-एक करके पांचों की सांसें थम गई।


दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए।
बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,191 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक और यूपी में 34 हजार से ज्यादा, केरल और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां यह संख्या 15 हजार से ज्यादा है। चुनावी राज्य बंगाल में तो एक दिन में 15,889 मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया है। गुजरात और तेलंगाना में भी रविवार को पुराने रिकॉर्ड टूट गए।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इन चार जिलों के नाम कांगड़ा, उना, सोलन और सिरमौर है। इनमें 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। ये फैसला एक बैठक में लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे थे।

1. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 66,191 लोग संक्रमित पाए गए। 61,450 लोग रिकवर हुए और 832 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 760 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 98 हजार 354 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है।


3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 22,933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21,071 लोग ठीक हुए और 350 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 27 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 18 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,248 मरीजों की मौत हो चुकी है। 94,592 का इलाज चल रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved