For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169386750
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: केजरीवाल की पीएम से गुहार उठाएं सख्त कदम, विमान से मंगवाएं ऑक्सीजन, प्लांट पर हो सेना की तैनाती

Post Views 81

April 23, 2021

कोरोना महामारी के बढ़ने की वजह से पूरे देश में इस समय हाहाकार मचा हुआ

केजरीवाल की पीएम से गुहार उठाएं सख्त कदम, विमान से मंगवाएं ऑक्सीजन, प्लांट पर हो सेना की तैनाती

कोरोना महामारी के बढ़ने की वजह से पूरे देश में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली समेत कई राज्यों के अस्पताल इन दिनों ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के बढ़ने की वजह से पूरे देश में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली समेत कई राज्यों के अस्पताल इन दिनों ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। जब सीएम केजरीवाल की बारी आई तो उन्होंने पीएम से सबसे पहला अनुरोध यही किया कि वह राज्यों से कहें कि ऑक्सीजन के ट्रकों को न रोकें। केजरीवाल ने कहा कि सर अगर आप कहेंगे तो वह लोग ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं रोकेंगे।


सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से पूछा, दिल्ली में ऑक्सीजन से मरने की नौबत आ जाए तो केंद्र सरकार में फोन लगाकर किससे बात करूं? हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। कठोर कदम नहीं उठाया तो दिल्ली में त्रासदी हो सकती है।


केजरीवाल आगे बोले, 480 टन में से 380 टन ऑक्सीजन ही अब तक दिल्ली पहुंची है। दिल्ली के हालात बेहद खराब हैं। अन्य राज्य वाले ऑक्सीजन की ट्रकें दिल्ली आने से रोक रहे हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि जो ऑक्सीजन की ट्रकें निकलती हैं उन्हें सेना की निगरानी में निकाला जाए और प्लांटों में भी सेना तैनात की जाए।

उन्होंने ये भी सवाल किया कि क्या क्या दिल्ली के दो करोड़ लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत है। ऐसे में बंगाल और ओडिशा से आने वाले ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट करवा दीजिए ताकि हमें बड़ी मात्रा में स्टॉक जल्द से जल्द मिल सके।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि एक देशव्यापी एक्शन प्लान बनाने की जरूरत है ताकि कोरोना से लड़ा जा सके। जब तक ऐसा नहीं होगा हमारी लड़ाई अधूरी रहेगी।




© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved