For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169755306
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कोरोना देश में मरीजों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले, 1620 ने गंवाई जान

Post Views 221

April 19, 2021

भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा रविवार को डेढ़ करोड़ के पार हो गया

कोरोना देश में मरीजों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले, 1620 ने गंवाई जान

बेहद बुरी खबर है। भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा रविवार को डेढ़ करोड़ के पार हो गया। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 लोग संक्रमित हो चुके हैं। थोड़ी राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 848 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 78 हजार 793 हो गई है। 19 लाख 23 हजार 877 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का ये आंकड़ा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

हालात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर दिन कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए, जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

79.25% नए मरीज अकेले 10 राज्यों में मिले
रविवार को कोरोना के 79.25% मामले देश के 10 राज्यों बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 68,631, उत्तर प्रदेश में 30,566, दिल्ली में 25,462, कर्नाटक में 19,067, केरल में 18,257, छत्तीसगढ़ में 12,345, मध्यप्रदेश में 12,248, तमिलनाडु में 10,723, राजस्थान में 10,514 और गुजरात में 10,340 केस मिले। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा लोगों की मौतें भी हुई हैं। महाराष्ट्र में 503 लोगों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में 161 और उत्तर प्रदेश में 127 मौतें दर्ज की गईं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.74 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,620
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.43 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.50 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.29 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.78 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 19.23 लाख


राजस्थान में छूट के साथ लॉकडाउन
राजस्थान सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 3 मई तक प्रदेश भर में लॉकडाउन रखने का फैसला किया है। 15 दिन तक वीकेंड कर्फ्यू वाली बंदिशें बरकरार रहेंगी। गृह विभाग ने रविवार देर रात 3 मई तक के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। वीकेंड कर्फ्यू में जिन्हें खोलने की अनुमति थी, वे आगे भी जारी रहेंगी। सरकार ने इसे जन अनुशासन पखवाड़ा का नाम दिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

खाने पीने का सामान, किराने का सामान, मंडियां, फल-सब्जियां, डेयरी और दूध, पशुचारा से सम्बन्धित रिटेल और होलसेल दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। जहां तक संभव हो होम डिलीवरी की व्यवस्था पर जोर देने को कहा है। फेरी लगाकर फल सब्जी बेचने वालों को सात बजे तक ही अनुमति दी जाएगी। पेट्रोल पंप रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी।

कोरोना अपडेट‌्स

  • केंद्र सरकार ने राज्यों को एक निर्देश जारी किया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के बीच वैक्सीनेशन प्रभावित नहीं होना चाहिए। वैक्सीनेशन से जुड़ लोगों के सेंटर तक पहुंचाने में किसी भी तरह की दिक्कत न हों राज्य सरकारें इसका ध्यान रखें।
  • बिहार में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही स्कूल, सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थलों को 15 मई तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। दूसरे राज्यों से हर दिन हजारों लोग बिहार लौट रहे हैं। इससे रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ हो रही है। इससे भी संक्रमण का खतरा है।
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल के अंत में होने वाली JEE मेन 2021 परीक्षा टाल दी है। परीक्षा के दो सेशन फरवरी और मार्च में आयोजित किए जा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की मांग की वजह से एजेंसी ने 10 दिन पहले परीक्षा स्‍थगित कर दी। परीक्षाएं 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जानी थी। एग्‍जाम की नई डेट्स फिलहाल तय नहीं हैं, लेकिन इसका ऐलान परीक्षा से 15 दिन पहले कर दिया जाएगा।
  • दिल्ली में कोरोना के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग साढ़े 25 हजार केस आए हैं।​ चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर करीब 30% हो गई है। मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के बेड बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं, ICU बेड की काफी कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भी काफी कमी है। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र सरकार से मदद मिल रही है।
  • दिल्ली सरकार ने हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले लोगों के लिए टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन को अनिवार्यता से लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत 4 अप्रैल के बाद हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन होना पड़ेगा।


महाराष्ट्र
यहां रविवार को 68,631 नए मरीज मिले। 45,654 मरीज ठीक हुए और 503 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 38.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.06 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.70 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

 उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 30,566 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 9,041 लोग रिकवर हुए और 127 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.51 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.50 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,830 मरीजों की मौत हो गई। 1.91 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 दिल्ली
राज्य में रविवार को 25,462 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20,159 लोग रिकवर हुए और 161 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.79 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,121 मरीजों की जान चली गई। 74,941 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।


छत्तीसगढ़
राज्य में रविवार को 12,345 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 14,556 लोग ठीक हुए और 170 की मौत हो गई। राज्य में 1.28 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 4.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,908 पहुंच गया है।


 मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 12,248 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7495 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,557 मरीजों की जान चली गई। 68,576 मरीजों का इलाज चल रहा है।


गुजरात
राज्य में रविवार को 10,340 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,981 लोग रिकवर हुए और 110 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.37 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,377 मरीजों की मौत हो गई। 61,647 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।





© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved