For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166181198
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। | 

अजमेर न्यूज़: मन के जज़्बे ओर हौंसले से शारीरिक परेशानी को दी मात

Post Views 41

March 3, 2021

कमर का निचला हिस्सा बेकार होने पर भी ड्यूटी  आने के लिए मुकेश ने  इलेक्ट्रिक सोलर व्हीकल को बनाया सहारा

मन के जज़्बे ओर हौंसले से शारीरिक परेशानी को दी मात



कमर का निचला हिस्सा बेकार होने पर भी ड्यूटी  आने के लिए मुकेश ने  इलेक्ट्रिक सोलर व्हीकल को बनाया सहारा



मन में जज्बा ओर कुछ करने का हौंसला हो तो असम्भव को भी सम्भव किया जा सकता। इसी की एक मिसाल है अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में काम करने वाले मुकेश भाकर।
 मुकेश का 2008 में अपने साथी को करंट से बचाते हुए एक्सीडेंट के दौरान कमर से नीचे का हिस्सा पेरेलिसिस से बेजान हो गया।
 काफी लंबा इलाज चला, डॉक्टरों ने काम करने से भी मना कर दिया पर फिर भी मुकेश भाकर को घर बैठना गंवारा नहीं था।





मुकेश ने घर बैठने की जगह ऑफिस आने जाने के लिए एक इलेक्ट्रिक सोलर व्हीकल स्कूटर बनवाया। करीब 90 हज़ार के खर्च से बनी सोलर व्हीकल से उनको जहां ऑफिस आने जाने की सहूलियत मिली  साथ में विभाग के ही एक कर्मचारी को साथ लेकर आज मुकेश स्वाभिमान से अपनी नौकरी कर रहे हैं। हालांकि कभी कभी उनका पैर से नीचे के हिस्सा पेरेलिसिस होने से दिक्कत होती है पर फिर भी उनका कहना है कि जब निगम उन्हें तनखाह दे रही है तो उन्हें भी काम तो करना ही है।




मुकेश एक मिसाल है उन लोगों के लिए जिनके शरीर हष्ट पुष्ट है परंतु फिर भी उनका काम करने का मन नहीं करता है। उन्हें मुकेश भाकर जैसे इंसान से कुछ सीखना चाहिए जो कि दिव्यांग होते हुए भी अपने हौसले को बरकरार रखे हुए हैं। मुकेश भाकर ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि उनको यदि थोड़ी बहुत सहूलियत मिल जाए तो वह अपना जीवन पूर्ण रूप से काम के प्रति समर्पित करना चाहते हैं। हालांकि उनको काफी कुछ शरीर में स्थाई चोट के कारण परेशानी होती है लेकिन फिर भी उनके हौसले के आगे उनकी परेशानियां बौनी साबित हो रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved