For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167941978
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांशु पंथ ने भूजल विभाग के संभाग अधिकारियों की ली बैठक

Post Views 11

March 3, 2021

जल जीवन मिशन में केवल 30% काम होने पर जताई नाराजगी

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांशु पंथ ने भूजल विभाग के संभाग अधिकारियों की ली बैठक




जल जीवन मिशन में केवल 30% काम होने पर जताई नाराजगी





पीएचडी व भूजल एसीएस सुधांशु पंथ ने आज अजमेर संभाग स्तर की बैठक लेते हुए, जल जीवन मिशन में केवल 30% काम होने पर नाराजगी व्यक्त की है।
इस दौरान उन्होंने गर्मी के सीजन को देखते हुए व्यापक इंतजाम कर आम जनता को राहत देने के निर्देश भी दिए हैं।





अजमेर जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को एसीएस सुधांशु पंथ की अध्यक्षता में पीएचडी व भूजल विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीएचडी भूजल के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आने वाली गर्मी के मौसम में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर भी व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी को फरवरी माह में बजट एलॉटमेंट कर दिया गया है, और सभी जिले कंसल्टेंसी प्लान बना कर अपने अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जिससे पानी की किल्लत जैसे समस्या गर्मी के मौसम में ना हो, इसके साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा भी उन्होंने की।





पंथ ने महत्वपूर्ण परियोजना जल जीवन मिशन में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस वित्तीय वर्ष में संभाग स्तर पर केवल 30% काम पूरा होने पर  सभी को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।




 जिससे कि हर घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच सके और सभी को राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को संपूर्ण परियोजना में तेजी से काम करने के निर्देश भी जारी किये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved