For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169063943
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो रावणा राजपूत के नाम से संबोधन:- भागीरथ चौधरी

Post Views 441

March 3, 2021

दरोगा, हजूरी, वजीर आदि को विलोपित कर एक ही नाम रावणा राजपूत करने की रखी मांग

प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो रावणा राजपूत के नाम से संबोधन:- भागीरथ चौधरी ।



 

सांसद चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर राजस्व रिकॉर्ड तथा अन्य पिछडा वर्ग सूची-11 में दर्ज पदनाम जैसे दरोगा, हजूरी, वजीर आदि को विलोपित कर एक ही नाम रावणा राजपूत करने की रखी मांग।






अजमेर सांसद  भागीरथ चौधरी ने राजस्थान प्रदेश के रावणा राजपूत समाज के संघठन एवं उनके प्रतिनिधियों की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड तथा अन्य पिछडा वर्ग सूची-11 में दर्ज पदनाम जैसे दरोगा, हजूरी, वजीर आदि को विलोपित कर एक ही नाम रावणा राजपूत करने की मांग रखते हुये इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक गजट नोटिफिकेशन जारी कराने हेतु निवेदन किया।






सांसद  चौधरी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्रदेश में रियासत कालीन समय से रावणा राजपूत समाज को दरोगा, हजूरी, वजीर जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता रहा है। और राजस्थान की अन्य पिछडा वर्ग सूची-11 में भी इस समाज के लिए दरोगा, हजूरी एवं वजीर जैसे शब्द राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। जबकि रावणा राजपूत जाति सदियों से एक मेहनतकश, खेतीहर एवं कुशल दस्ताकार जाति रही है।






चूकिः उक्त सभी शब्द सामन्तवादी विचारों वाले वर्ग से ओतप्रोत एवं वर्तमान आधुनिक समय में इस सभ्य समाज को आह्त करने वाले शब्द है। ज्ञात रहे कि इस संबंध में गत कुछ वर्षों से समय-समय पर रावणा राजपूत समाज के लोगो द्वारा इस संबंध में राजस्व रिकॉर्ड शुद्विकरण की मांग भी की जाती रही है।






अतः प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में रावणा राजपूत जाति के लिए उपयोग के लिये जाने वाले दरोगा, हजूरी एवं वजीर जैसे शब्दो को हटाकर केवल रावणा राजपूत शब्द ही प्रयुक्त किये जाने के संबंध में आवश्यक संशोधन गजट नोटिफिकेशन जारी कराने की कृपा करें। ताकि उक्त सभ्य समाज के सर्वागिण एवं सम्रग विकास को समुचित गति मिल सकें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved