For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157027934
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर डिस्कॉम का विशेष राजस्व वसूली अभियान ,

Post Views 41

March 3, 2021

उपभोक्ताओं से 15 करोड़ 94 लाख रुपयों की वसूली

अजमेर डिस्कॉम का विशेष राजस्व वसूली अभियान



वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व अजमेर विद्युत वितरण निगम की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए डिस्कॉम ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां प्रबन्ध निदेशक खुद फील्ड में हैं, वहीं विशेष अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं।





निगम ने राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाकर 50 हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं को टार्गेट किया है। निगम ने ऎसे उपभोक्ताओं से 15 करोड़ 94 लाख रुपयों की वसूली की है । निगम ने बिल की राशि जमा न होने के कारण 889 कनेक्शन काटे हैं। कई जगह अवैध ट्रांसफार्मर भी जब्त किए जा रहे हैं।




अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि निगम ने 50 हजार रुपयों से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत डिस्कॉम ने अब तक 15 करोड़ 94 लाख 34 हजार रुपयों से अधिक की राजस्व वसूली की है।






निगम के अभियंताओं एवं फीडर इंचाजोर्ं द्वारा 1858 उपभोक्ताओं से यह राशि वसूली गई है। इसके अतिरिक्त 889 उपभोक्ता, जिन पर करीब 8 करोड़ रुपए बकाया थे उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।




उन्होंने बताया कि अजमेर शहर सर्किल में 95 लाख 08 हजार रूपये, अजमेर जिला सर्किल में 81 लाख 43 हजार रूपये, भीलवाड़ा में 44 लाख 52 हजार रूपये, नागौर में एक करोड़ 29 लाख 71 हजार रूपये, झुंझुंन में 73 लाख 64 हजार रूपये, सीकर में 81 लाख 04 हजार रूपये, उदयपुर में एक करोड़ 36 लाख 82 हजार रूपये, राजसंमंद में एक करोड़ 71 लाख 3 हजार रूपये, बासवांडा में 47 लाख 11 हजार रूपये, डुंगरपुर में 48 लाख 43 हजार रूपये, चितौड़गढ़ में एक करोड़ 34 लाख 14 हजार रूपये, प्रतापगढ़ में 6 लाख 12 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई।





भाटी ने बताया की इस विशेष अभियान में डिस्कॉम की ओ एंड एम विंग की अतिरिक्त प्रोजेक्ट विंग, आई एंड एस विंग तथा एम एंड पी विंग के अभियंताओं तथा कर्मचारियों ने भी भाग लिया। प्रोजेक्ट विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 339 उपभोक्ताओं से सम्पर्क साध कर 102 उपभोक्ताओं से 28 लाख 33 हजार , आई एंड एस विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 13 उपभोक्ताओं से संपर्क साध कर 4 उपभोक्ताओं से 5 लाख, सतर्कता विंग ने 669 उपभोक्ताओं से सम्पर्क साध कर 162 उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 60 लाख 7 हजार रूपयें तथा एम एंड पी विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 352 उपभोक्ताओं से संपर्क साध कर 147 उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 51 लाख 84 हजार रुपयों की वसूली की।






उन्होंने बताया कि काटे गए कनेक्शनों में अजमेर शहर सर्किल से 8, अजमेर जिला सर्किल से 13, भीलवाड़ा से 13, नागौर से 99, झुंझुंन से 147, सीकर से 50, बांसवाड़ा से 67, चित्तौड़गढ़ से 168, डूंगरपुर से 12, राजसमंद से 33, उदयपुर से 135 उपभोक्ताओं के विद्युत संबंध विच्छेद किये गए। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट विंग ने 42, एम एन्ड पी विंग ने 49 तथा सतर्कता विंग द्वारा 53 विद्युत संबंध विच्छेद किये गए। कई जगह अवैध ट्रांसफार्मर भी जब्त किए गए हैं।





भाटी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सभी अपने बिजली के बिल समय पर जमा करवाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved