For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170122885
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: मेडिकल दुकानदारो को डराने वाले फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को दबोचा

Post Views 61

March 3, 2021

सदर थाना पुलिस ने दो युवको को किया गिरफ्तार

मेडिकल दुकानदारो को डराने वाले फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को दबोचा



सदर थाना पुलिस ने दो युवको को किया गिरफ्तार




ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सदर थाने के नजदीक पिछले कुछ दिनों से मेडिकल स्टोर संचालकों को धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अजमेर रोड पर सदर थाने के सामने स्थित तुलसी मेडिकल स्टोर के संचालक तुषार विश्वास ने शिकायत दी।




उसने आरोप लगाया कि सोमवार को वह दुकान पर बैठा था। तभी पवन पुजारी नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और दुकान का लाइसेंस मांगा। तुषार ने संदेह होने पर उसका आईकार्ड मांगा तो पवन उसे धमकाने लगा। उसने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए धमकी दी कि वह दुकान का लाइसेंस निरस्त करवा सकता है। इस पर तुषार ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को और थाने पर सूचना दे दी। इस पर आरोपी खुद का आईकार्ड दिखाते हुए खुद को वेब चैनल का रिपोर्टर बताने लगा।





मौके पर पहुंचे मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक पवन पुजारी और उसके साथ आए एक अन्य युवक राजेंद्र कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।





मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी नरेश कुमार और अन्य मेडिकल व्यवसायियों ने थाने पर आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लगातार ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल व्यवसायियों को धमका रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved