For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169976104
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: मजबुत परिवार-मजबुत समाज विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Post Views 161

March 3, 2021

जमाअते इस्लामी हिन्द द्वारा समाज सुधार अभियान की पहल

मजबुत परिवार-मजबुत समाज विषय पर संगोष्ठी आयोजित




जमाअते इस्लामी हिन्द द्वारा समाज सुधार अभियान की पहल





ब्यावर, (हेमन्त साहू)। जमाअत ए इस्लामी हिन्द ज़िला-अजमेर, पाली व राजसमन्द की तरफ़ से बाड़िया भाऊ तहसील ब्यावर में एक महिला संगोष्ठी रखी गई। मज़बूत परिवार मज़बूत समाज विषय पर जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान की सचिव रुबीना अबरार ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवारों में आज जो बिख़राव आ रहा है, उससे बड़े नुकसानात हो रहें हैं।





इसके लिए हम सब को रोकने की कोशिश करनी होगी वरना परिवार कमजोर होगा तो समाज कमजोर होगा और समाज कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। यह सब जब ही संभव है जब हम एक-दूसरों के हक़ों को पहचाने और अदा भी करें। वरना आज जो मियां-बीवी,भाई-बहिन, सास-बहू, रिश्तेदार व पड़ोसियों से आये दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ें होते रहते हैं। और इसकी मुख्य वजह एक-दूसरे के हक़ अदा नहीं करना ही है।





इसलिए लिए अगर हम सब परिवार, समाज व देश को संगठित रखना चाहते हैं तो एक-दूसरे के हुक़ुक़ अदा  करना ही होगा। जब ही परिवार, समाज व देश के अन्दर सुख़,शांति-अमन कायम हो सकता है। और उन्होंने कहा अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम व शिक्षा जरूर दी जाएं क्योंकि इंसान शिक्षा के बगैर अंधे के समान है। यह भी कहा कि अपने बच्चों के अन्दर बचपन ही से अच्छे संस्कार पैदा करने की कोशिश करें।





बच्चों को छोटे-बड़ो से अदब करना सिखाएं, झूठ, गाली-गलौज,चुग़लख़ोरी,ग़ीबत, चोरी, शराब व अन्य जितनी भी समाज में बुराईयां हों उनसे दूर रखें। लेकिन यह सब जब ही संभव है कि इन सब बुराईयों से हम ख़ुद दूर रहें। इस मौके पर जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर मुहम्मद रमजान, मुमताज़ अली, डॉक्टर जावेद हुसैन, मुहम्मद अनवर, रज़ाक काठात, मेहबूब खान, इंजीनियर सरफ़ूद्दीन,उपसरपंच सलीम काठात व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved