For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134746967
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: विकास की नई सौगात- जनता कॉलोनी एवं खरेखड़ी को मिले सामुदायिक भवन |  Ajmer Breaking News: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: नहीं थम रही चोरी लूट की वारदातें, क्लॉक टावर थाना अंतर्गत तोपदड़ा इलाके में एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की आनासागर झील में ऑक्सीजन की कमी ओर भीषण गर्मी से हजारों मछलियों की मौत, झील किनारे फैली बदबू |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र आनासागर नई चौपाटी के पास सुखी झाड़ियां में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में। |  Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश | 

अजमेर न्यूज़: पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के फ्री ऋ ण सुविधा

Post Views 21

March 3, 2021

विक्रेताओं को 1 वर्ष की अवधि के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए का कॉलेटरल फ्री ऋ ण उपलब्ध करवाया जा रहा है

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के फ्री ऋ ण सुविधा




ब्यावर, (हेमन्त साहू)। लॉकडाउन के कारण स्ट्रीट वेंडर्स को संबल प्रदान करने हेतु आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स एवं पथ विक्रेताओं को 1 वर्ष की अवधि के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए का कॉलेटरल फ्री ऋ ण उपलब्ध करवाया जा रहा है




जिस पर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए आयुक्त नगर परिषद ब्यावर ने बताया कि शहर के सभी स्ट्रीट वेंडर्स जो ठेला चलाते हो, चाय की थड़ी वाले, जमीन पर बैठकर सब्जी विक्रेता एवं अन्य पथ विक्रेताओं को जिसने उक्त योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।




वह आज से ही दस्तावेज जैसे कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, एक फोटो एवं बैंक पासबुक की फोटो प्रति के साथ कार्यालय समय व दिवस पर शहरी आजीविका केंद्र बिदाम देवी बुरड़ धर्मशाला, रेलवे स्टेशन के पास उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क जमा करवाते हुए अपना रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करवा लें। ताकि भारत सरकार की उक्त योजना का लाभ उठा सकें। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved